लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, घर बैठे मोबाइल से 2 मिनट में ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन खास रहा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 34वीं किस्त के तहत 1836 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी है.

Ladli Behna Yojana : 13 मार्च का दिन मध्य प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के लिए उत्सव जैसा रहा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक सिंगल क्लिक के जरिए योजना की 34वीं किस्त जारी कर दी है. इस बार सरकार ने कुल 1836 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि सीधे बहनों के खातों में ट्रांसफर की है.

अगर आप सोच रही हैं कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं, तो अब आपको बैंक के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही इसका पता लगा सकती हैं.

कैसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस ?

अपनी पेमेंट की जानकारी देखने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन के ब्राउज़र में आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in खोलें.
  • स्टेटस लिंक ढूंढें: होमपेज पर आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ (Application and Payment Status) का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • आईडी दर्ज करें: अब एक नया पेज खुलेगा. यहाँ अपना लाडली बहना आवेदन नंबर या अपनी सदस्य समग्र आईडी डालें.
  • कैप्चा और ओटीपी: स्क्रीन पर दिख रहा कोड (कैप्चा) भरें और ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें.
  • देखें स्टेटस: जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने पूरी जानकारी आ जाएगी कि इस बार की किस्त आपके खाते में जमा हुई है या नहीं.

मुख्यमंत्रा लाडली बहना योजना का आगाज साल 2023 में हुआ था. शुरुआत में लाभार्थियों को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया. सरकार द्वारा भविष्य में इसे और बढ़ाने की योजना भी चर्चा में रही है.

Also Read: बिना e-KYC रुक सकती है आपकी गैस सब्सिडी, घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें वेरिफिकेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >