क्या बंद हो जाएगा Facebook, WhatsApp ? CAIT ने सरकार से कर दी ऐसी मांग

kya whatsapp band ho jayega, CAIT Demand for government, ban Facebook, WhatsApp, Information and Technology Minister, Ravi Shankar Prasad खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट (CAIT ) ने सरकार से व्हाट्सऐप (WhatsApp) और उसकी मूल कंपनी फेसबुक (Facebook) के ऊपर रोक लगाने की रविवार को मांग की. संगठन ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (Information and Technology Minister) रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) को पत्र लिखकर यह मांग की.

खुदरा कारोबारियों के संगठन कैट (CAIT ) ने सरकार से व्हाट्सऐप (WhatsApp) और उसकी मूल कंपनी फेसबुक (Facebook) के ऊपर रोक लगाने की रविवार को मांग की. संगठन ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (Information and Technology Minister) रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) को पत्र लिखकर यह मांग की.

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) ने व्हाट्सऐप की नयी निजता नीति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उसे (व्हाट्सऐप) इसे लागू करने से रोका जाना चाहिये या फिर उसपर पूरी तरह से रोक लगा दी जानी चाहिये.

कैट के पत्र में क्या कहा गया ?

कैट ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद को लिखे पत्र में कहा, सरकार को या तो व्हाट्सऐप को नयी नीति लागू करने से रोकना चाहिये या फिर व्हाट्सऐप के ऊपर रोक लगानी चाहिये. कैट ने कहा कि भारत में फेसबुक के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं और इसे हर उपयोगकर्ता के डेटा तक पहुंचने में सक्षम करने से न केवल अर्थव्यवस्था बल्कि देश की सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा पैदा हो सकता है.

Also Read: Pan-Aadhaar Link : क्या अब तक PAN को नहीं कराया Aadhaar से लिंक ? जल्द करें नहीं तो देना पड़ेगा भारी जुर्माना

व्हाट्सऐप का क्या है कहना ?

कैट की ओर से व्हाट्सऐप और फेसबुक के उपयोग पर रोक लगाने की मांग करने के बाद व्हाट्सऐप की ओर से बयान आया है. पीटीआई-भाषा को एक ईमेल के जवाब में व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिये निजता की नयी नीति बनाई है.

Also Read: WhatsApp ने कहा, नये अपडेट से यूजर्स की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं, जानें पूरी बात

Posted By – Arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >