कितनी संपत्ति की मालकिन हैं कोकिलाबेन अंबानी?

Kokilaben Ambani Net Worth : कोकिलाबेन अंबानी को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अपने पति धीरूभाई अंबानी की मौत के बाद, कोकिलाबेन ने रिलायंस परिवार के विवाद को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी. कंपनी की संपत्तियों का बंटवारा कराया था. जानें कोकिलाबेन से जुड़ी खास बात.

Kokilaben Ambani Net Worth : कोकिलाबेन अंबानी 91 साल की हैं. उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन) और अनिल अंबानी (रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन) की मां हैं. भारत के सबसे बड़े और अमीर अंबानी परिवार की मुखिया कोकिलाबेन हैं. 2002 में धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मुकेश और अनिल के बीच मतभेद बढ़ गया. इसे कोकिलाबेन ने सुलझाया. उन्होंने रिलायंस की संपत्तियों का बंटवारा कराया, जिससे विवाद का समाधान हुआ और परिवार में शांति बहाल हुई.

कोकिलाबेन अंबानी के पास कितनी है संपत्ति? (Kokilaben Ambani’s net worth)

कोकिलाबेन अंबानी दिवंगत धीरूभाई अंबानी की पत्नी और मुकेश व अनिल अंबानी की मां हैं. उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹18,000 करोड़ आंकी जाती है. economictimes.indiatimes.com ने यह खबर प्रकाशित की है. कोकिलाबेन के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब 1.57 करोड़ शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का लगभग 0.24% है. यह उन्हें रिलायंस में सबसे ज्यादा शेयर रखने वाली अंबानी परिवार की सदस्य बनाता है. उनकी तुलना में मुकेश अंबानी के पास कंपनी की लगभग 0.12% हिस्सेदारी है.

सादगी पसंद हैं कोकिलाबेन (Kokilaben Ambani Life)

कोकिलाबेन अंबानी और धीरूभाई अंबानी के चार बच्चे हैं. मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, नीना कोठारी और दीप्ति सालगांवकर. कोकिलाबेन का जन्म 1934 में जामनगर गुजरात में हुआ था. उन्होंने भारत की आजादी से पहले के समय से लेकर आज के आधुनिक दौर तक का सफर देखा है. जामनगर अंबानी परिवार के लिए खास है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी यहीं स्थापित की गई. हाल ही में, अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन भी जामनगर में हुई थी. कोकिलाबेन को सादगी से रहना पसंद है.

यह भी पढ़ें : Kokilaben Ambani: मुकेश अंबानी के घर का ये शख्स अचानक हुआ बीमार, हवाई मार्ग से लाया गया अस्पताल

कोकिलाबेन अंबानी ने धीरूभाई अंबानी से साल 1955 में शादी की थी. मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि धीरूभाई ने उन्हें अंग्रेज़ी सीखने के लिए प्रेरित किया, ताकि वह बड़े अधिकारियों और मेहमानों से आत्मविश्वास के साथ बात कर सकें, जबकि उनकी पढ़ाई गुजराती-मीडियम स्कूल में हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >