KL Rahul Net Worth: केएल राहुल के पास है करोड़ों की संपत्ति, कमाई जान रह जाएंगे दंग

KL Rahul Net Worth: टीम इंडिया के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को सोमवार को बड़ी खुशी मिली. उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया. पहले बच्चे के जन्म के कारण केएल राहुल आईपीएल से फिलहाल दूर हैं. केएल राहुल आईपीएल में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं. हम यहां आपको उनकी कमाई के बारे में बताने वाले हैं.

KL Rahul Net Worth: विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल को क्रिकेट के अलग-अलग प्रारुपों से कमाई होती है. उन्होंने आईपीएल से अबतक करोड़ों रुपये कमाए हैं. जबकि बीसीसीआई से भी उन्हें सैलरी मिलती है. केएल राहुल विज्ञापन से भी पैसे कमाते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी कर चुके केएल राहुल को आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. केएल राहुल 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं. 2013 से अबतक उन्होंने आईपीएल से 112 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 2013 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. उन्होंने पंजाब किंग्स के साथ चार सीजन बिताए. जिसमें उन्हें प्रत्येक सीजन 11 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जबकि लखनऊ की टीम ने उन्हें 2022 से 2024 तक 17-17 करोड़ रुपये भुगतान किया.

बीसीसीआई से केएल राहुल को मिलती है करोड़ों रुपये की सैलरी

केएल राहुल को बीसीसीआई से भी करोड़ों रुपये की सैलरी मिलती है. केएल राहुल ग्रेड ए अनुबंध में शामिल हैं. जिससे उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है. इसके साथ ही केएल राहुल को ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है. राहुल कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.

केएल राहुल की कुल कमाई 101 करोड़ रुपये

एक आंकड़ों के अनुसार केएल राहुल के पास करीब 101 करोड़ रुपये की संपत्ति है. मुंबई और बैंगलोर में उनके नाम एक-एक आलीशान कमान भी है. केएल राहुल को गाड़ियों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी हुराकैन स्पाइडर, एस्टन मार्टिन डीबी 11, बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी आर 8 शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >