रांची के मोरहाबादी मैदान में हुआ एक्सपो उत्सव 2022 का आगाज, राज्यपाल ने कही ये बात

EXPO Utsav 2022: जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने महामहिम का स्वागत किया. अध्यक्ष सौरव साह ने कहा कि 2 साल से एक्सपो का आयोजन नहीं हुआ था. इसलिए लोगों को बेसब्री से इसका इंतजार था. उन्होंने बिगुल बजाकर एक्सपो का शुभारंभ किया.

जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची के 25वें एक्सपो उत्सव का आगाज हो गया है. राज्यपाल रमेश बैस ने गुरुवार (24 नवंबर 2022) को मोरहाबादी मैदान में ‘एक्सपो उत्सव 2022: ये है रांची का त्योहार’ का उद्घाटन किया. जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची की ओर से आयोजित पांच दिवसीय एक्सपो उत्सव में 8 हैंगर में 325 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं. देश-विदेश के कई स्टॉल यहां हैं, जिसमें सुई से लेकर कार, जेसीबी और मकान तक की बिक्री हो रही है.

इस अवसर पर राज्यपाल श्री बैस ने ऐसे भव्य आयोजन के लिए जेसीआई रांची की तारीफ तो की, लेकिन कार्यक्रम की भाषा के लिए उसकी आलोचना भी की. श्री बैस ने कहा कि जब हम हिंदुस्तान में रहते हैं. हमारी मातृभाषा हिंदी है. श्री बैस ने कहा कि हमारी राजभाषा हिंदी है. फिर यहां सब कुछ अंग्रेजी में क्यों है. उन्होंने कहा कि जेसीआई की प्रार्थना या गीत भी अंग्रेजी में था. मैं अंग्रेजी नहीं जानता, मेरी समझ में कुछ नहीं आया.

जेसीआई रांची के पूर्व अध्यक्ष अनंत जैन ने महामहिम का स्वागत किया. अध्यक्ष सौरव साह ने कहा कि 2 साल से एक्सपो का आयोजन नहीं हुआ था. इसलिए लोगों को बेसब्री से इसका इंतजार था. उन्होंने बिगुल बजाकर एक्सपो का शुभारंभ किया. पूरे एक्सपो को वाई-फाई जोन बनाया गया है. इससे लोगों को सामान खरीदने-बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. इस बार एक स्टार्टअप जोन बनाया गया है, ताकि नये उद्यमियों को बढ़ावा मिले.

मौके पर शहर की अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष और सचिव भी मौजूद थे. चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, संस्था के पूर्व अध्यक्ष, सचिव, पूर्व एक्सपो चीफ और अन्य सदस्य भी मौके पर उपस्थित थे. इसके साथ ही आज से एक्सपो का शुभारंभ हुआ और अब हर दिन कुछ न कुछ इवेंट होते रहेंगे. शुक्रवार के इवेंट में एक्सपो ट्रेजर हंट, डॉग शो और एक्सपो सिल्वर तंबोला का भी प्रोग्राम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >