जुलाई से टिकट बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव, जानिए आधार वेरिफिकेशन के जरूरी स्टेप्स

IRCTC Aadhaar verification: अब IRCTC यूजर आधार ऑथेंटिकेशन करवाकर महीने में 24 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. बिना आधार के पहले की तरह 12 टिकट बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी. इसके लिए यूजर और कम से कम एक यात्री का आधार से वेरिफिकेशन जरूरी है.

IRCTC Aadhaar verification: अब IRCTC यूजर्स एक महीने में 12 नहीं बल्कि 24 टिकट तक बुक कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपका IRCTC प्रोफाइल और कम से कम एक यात्री का आधार से ऑथेंटिकेशन हुआ हो. अगर आपने अभी तक आधार से वेरिफिकेशन नहीं किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

स्टेप1 : www.irctc.co.in पर जाएं

स्टेप 2 : अपना यूजर आइडी और पासवर्ड से लॉगिन करें

स्टेप 3 : My Account पर क्लिक करे फिर Authenticate User सेलेक्ट करे

  • Authenticate User पेज खुलेगा, जहाँ आपकी प्रोफाइल की जानकारी दिखाई देगी.
  • आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें और “Verify details and receive OTP” बटन पर क्लिक करें.
  • आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें.
  • सहमति (Consent) बॉक्स को ध्यान से पढ़ें और टिक करें.
  • फिर Submit बटन पर क्लिक करें ताकि आधार से आपकी जानकारी प्रमाणित हो सके.

सफल ऑथेंटिकेशन होने पर स्क्रीन पर एक पुष्टिकरण संदेश (Confirmation Message) दिखाई देगा. अगर ऑथेंटिकेशन असफल होता है, तो एक चेतावनी संदेश (Alert Message) आएगा. ऐसी स्थिति में, यूजर्स से अनुरोध है कि वे दर्ज की गई जानकारी दोबारा जांचें और फिर से प्रयास करें.

क्या है नई सुविधा? (IRCTC Aadhaar verification)

  • 12 टिकट तक: पहले की तरह बिना आधार ऑथेंटिकेशन के महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं.
  • 12 से 24 टिकट तक: अगर आप अपना IRCTC प्रोफाइल और कम से कम एक यात्री का आधार से ऑथेंटिकेशन कराते हैं, तो आप महीने में 24 टिकट तक बुक कर सकते हैं.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं दलाई लामा, जानिए उनकी कमाई के जरिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >