Budget Highlights: तीन रेल कॉरिडोर का ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जानें निर्मला सीतारमण की 10 बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी गुरुवार को मोदी सरकार 0.2 कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. उन्होंने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हम अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे. उन्होंने कई घोषनाएं भी कीं. जानिए निर्मला सीतारमण के बजट की 10 बड़ी बातें.

Interim Budget 2024: नये संसद भवन में आज यानी गुरुवार को मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया. वहीं बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह छठा बजट है. यह अंतरिम बजट है, जिसमें आगामी तीन महीने तक के खर्च का लेखा जोखा है. लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट पेश होगा. अपने अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्र की मोदी सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया है. हम आपको बता रहे हैं इस अंतरिम बजट की 10 बड़ी घोषणा.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लखपति दीदी योजना को बढ़ावा दिया जाएगा. इसे 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया गया है. अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया. वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में महिलाओं को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिए गए हैं.

  • संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी सेविकाओं और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा.

  • पीएम आवास के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए हैं. पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ हुआ है. 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी.

  • रुफ टॉप सोलर योजना के तहत 300 यूनिट्स की बिजली लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40 हजार सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत रेल की बोगियों में बदला जाएगा.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे जिनमें पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर है. दूसरा- पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, और तीसरा उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ है. उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में और  2 करोड़ घर बनाए जाएंगे.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि कौशल भारत मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें कुशल बनाया गया.

  • पूरे टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी करदाताओं को कोई इस अंतरिम बजट में कोई राहत नहीं दी गई है. वहीं इनकम टैक्स रिटर्न के प्रसंस्करण की अवधि 2013-14 के 93 दिन से घटकर इस साल सिर्फ 10 कर दिया गया है. 

  • अपने अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >