Viral Video: BCAS ने इंडिगो पर ठोका 1.20 करोड़ का जुर्माना, रनवे पर यात्रियों के खाना खाने की घटना पर एक्शन

डीजीसीए ने बताया, कारण बताओ नोटिस का जवाब 17.01.2024 को प्राप्त हुआ था और यह संतोषजनक नहीं पाया गया क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे 2007 के एयर सेफ्टी सर्कुलर 04 में निर्धारित सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं.

नियामक नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने मुंबई हवाई अड्डे पर यात्रियों के रनवे के पास खाना खाने की घटना पर इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. जबकि नियामक बीसीएएस ने मुंबई हवाई अड्डा परिचालक मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एमआईएएल पर कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. 60 लाख रुपये ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) द्वारा और 30 लाख रुपये डीजीसीए द्वारा.

कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर डीजीसीए ने लिया एक्शन

डीजीसीए ने बताया, कारण बताओ नोटिस का जवाब 17.01.2024 को प्राप्त हुआ था और यह संतोषजनक नहीं पाया गया क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत प्रतिक्रिया से पता चलता है कि वे 2007 के एयर सेफ्टी सर्कुलर 04 में निर्धारित सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं.

रनवे पर यात्रियों का खाना खाते वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि 14 जनवरी को सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. दरअसल गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में देरी होने के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया था. जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद यात्रियों ने रनवे पर ही भोजन करना शुरू कर दिया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद डीजीसीए एक्शन में आया और इंडिगो पर कार्रवाई की गई.

इंडिगो के पायलट पर हमला : पुलिस ने आरोपी की पत्नी और अन्य यात्रियों के बयान दर्ज किए

विमानन कंपनी इंडियो की गोवा जा रही उड़ान में देरी की वजह से एक यात्री द्वारा सह-पायलट पर हमला किये जाने के कई दिनों के बाद पुलिस ने आरोपी से फिर से पूछताछ की है और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए उनकी पत्नी एवं अन्य यात्रियों के बयान दर्ज किए हैं. आरोपी साहिल कटारिया को गत सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था.

क्या है मामला

घटना उस दिन हुई जब घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन प्रभावित हुआ, जिसके कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया, रद्द या विलंबित की गई. रविवार शाम हुई इस घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. वीडियो में साहिल कटारिया विमान के अंदर घोषणा कर रहे पायलट पर हमला करते दिख रहा है. इधर प्राथमिकी के मुताबिक, कुमार यात्रियों को संबोधित कर रहे थे तभी कटारिया सामने आया और उनके चेहरे के बाएं हिस्से पर घूसा मारा. कुमार ने प्राथमिकी में कहा, इसकी वजह से मेरा चश्मा गिरकर टूट गया. यह घटना विमान में यात्रियों के सामने हुआ और तब विमान का दरवाजा बंद हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >