बाजार में आई रौनक लेकिन एक्सपर्ट्स की चेतावनी, क्या टिक पाएगी ये तेजी?

Indian Stock Market 23 February 2026: ट्रंप के टैरिफ पर कोर्ट की रोक से शेयर बाजार में रौनक है. निफ्टी और सेंसेक्स में बढ़त देखी गई, लेकिन ईरान तनाव और एक्सपायरी के बीच जानिए एक्सपर्ट्स सावधान क्या सलाह दे रहे हैं.

Indian Stock Market 23 February 2026: सोमवार सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आई है. जैसे ही बाजार खुला, चारों तरफ हरियाली नजर आई. दरअसल, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले पर वहां की कोर्ट ने रोक लगा दी है. इस एक खबर ने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और बाजार बढ़त के साथ खुला है. शुरुआती कारोबार में Nifty 50 करीब 107 अंक बढ़कर 25,678 पर पहुंच गया, वहीं BSE Sensex में भी तेजी देखी गई है.

Indian Stock Market: क्या ये तेजी टिक पाएगी?

भले ही बाजार बढ़त के साथ खुला है, लेकिन एक्सपर्ट्स थोड़े सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं. मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, टैरिफ को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. भारत के लिए चिंता की बात यह है कि अन्य एशियाई देशों के मुकाबले नई टैरिफ नीतियों का असर हम पर भी पड़ सकता है. साथ ही, कल मंथली एक्सपायरी है, जिससे बाजार में काफी उतार-चढ़ाव (Volatility) देखने को मिल सकता है.

Indian Stock Market: सोने-चांदी के दाम क्यों आसमान छू रहे हैं?

जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश करते हैं. इसी वजह से सोने की कीमतों में 2% का उछाल आया और यह 1,59,908 रुपये (प्रति 10 ग्राम) के स्तर पर पहुंच गया. चांदी भी 6% महंगी होकर 2,68,120 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है.

ईरान और इजरायल तनाव का क्या होगा असर?

बाजार की नजर अब ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव पर है. जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में स्थिति और गंभीर हो सकती है. अगर युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों और पूरी दुनिया के शेयर बाजारों पर पड़ेगा. फिलहाल निवेशक वेट एंड वॉच की नीति अपना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी हुआ सस्ता, निवेश का सुनहरा मौका या अभी और गिरेंगे आज भाव?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >