Indian Stock Market: देश का आम बजट पेश होने में अब बस कुछ ही घंटे बचे हैं, लेकिन दलाल स्ट्रीट से अच्छी खबर नहीं आ रही है. शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद, आज ‘बजट स्पेशल ट्रेडिंग सेशन’ में भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) लाल निशान के साथ खुला है। बाजार में छाई इस अनिश्चितता ने निवेशकों को डरा दिया है.
शुक्रवार को क्यों बिगड़ा बाजार का मूड?
शुक्रवार को बाजार खुलते ही बिकवाली (selling) शुरू हो गई थी. सेंसेक्स 296 पॉइंट्स गिरकर 82,269 पर और निफ्टी 98 पॉइंट्स फिसलकर 25,320 पर बंद हुआ था. इसकी सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में आई सुनामी और मेटल शेयर्स (Vedanta, Tata Steel) में हुई भारी गिरावट थी. विदेशी निवेशकों (FIIs) ने भी जम कर पैसा निकाला, जिससे बाजार का कॉन्फिडेंस थोड़ा डगमगा गया था.
आज बजट से क्या हैं उम्मीदें?
आज सबकी नजरें वित्त मंत्री के पिटारे पर हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, डिफेंस और रिन्यूएबल एनर्जी के लिए बड़े ऐलान होते हैं, तो बाजार में तेजी आ सकती है. निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार टैक्स में कुछ राहत देगी जिससे आम लोगों की जेब में खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा बचेगा.
कौन से सेक्टर्स रहेंगे रडार पर?
आज ट्रेडिंग के दौरान इन 4 सेक्टर्स में हलचल मच सकती है:
- डिफेन्स & इंफ्रा: सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद में. डिफेन्स
- बैंकिंग: इकोनॉमिक ग्रोथ के संकेतों के लिए.
- एफएमसीजी और उपभोग: बजट में ग्रामीण भारत के लिए राहत मिलने की संभावना पर.
- पीएसयू स्टॉक: सरकारी कंपनियों के विनिवेश (disinvestment) की खबरों पर.
क्या आज संभलेगा निफ्टी?
तकनीकी तौर पर निफ्टी के लिए 25,150 – 25,200 का लेवल एक मजबूत सपोर्ट है. अगर बजट की खबरें पॉजिटिव रहीं, तो निफ्टी दोबारा 25,500 के पार जा सकता है. हालांकि, बजट के दिन मार्केट में काफी ‘वोलाटिलिटी’ (उतार-चढ़ाव) रहती है, इसलिए नए ट्रेडर्स को सावधानी बरतनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के रेट, क्या बजट के बाद फिर बढ़ेंगे दाम?
