भारत का 1 रुपया घाना में कितने का होता है? सच्चाई जानकर आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

Indian Rupee in Ghana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घाना यात्रा के बीच लोग जानना चाह रहे हैं कि भारत का 1 रुपया घाना में कितनी कीमत रखता है. घाना की करंसी सेडी है और जुलाई 2025 के अनुसार, 1 रुपया लगभग 0.13 घानियन सेडी के बराबर है.

Indian Rupee in Ghana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर अफ्रीकी देश घाना पहुंचे. यह उनकी घाना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और वहां के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मोदी की यह यात्रा भारत-घाना संबंधों को नई दिशा देने की एक अहम कड़ी मानी जा रही है. इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर कई समझौते होने की संभावना है. प्रधानमंत्री की घाना यात्रा के बाद आम लोगों के मन में यह स्वाभाविक सवाल उठ रहा है कि आखिर घाना की करंसी क्या है और उसका भारतीय रुपये में क्या मूल्य होता है? आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

घाना की करंसी क्या है? (Indian Rupee in Ghana)

घाना की आधिकारिक मुद्रा को घानियन सेडी (Ghanaian Cedi) कहा जाता है, जिसका मुद्रा कोड GHS है. ‘सेडी’ शब्द घाना की लोक भाषा में ‘काउरी शंख’ से लिया गया है, जो पुराने समय में मुद्रा के रूप में उपयोग होते थे. वर्तमान में प्रचलित करेंसी नोट और सिक्कों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति और विरासत को दर्शाता है.

भारत में घानियन सेडी की कीमत कितनी है?

वर्तमान में (3 जुलाई 2025 के अनुसार), 1 घानियन सेडी की कीमत 8 भारतीय रुपये के आसपास है. यह दर विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में बदलाव के साथ ऊपर-नीचे हो सकती है. उदाहरण के तौर पर, यदि 1 GHS = ₹7.50 है, तो 100 घानियन सेडी के बदले आपको लगभग ₹750 मिलेंगे. इसका सीधा अर्थ है कि अगर कोई भारतीय नागरिक घाना जाता है, तो उसे अपने खर्चों के लिए स्थानीय मुद्रा यानी घानियन सेडी में लेन-देन करना होगा. वहीं, व्यापार और निवेश के लिहाज़ से भी यह जानकारी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है.

1 घानियन सेडी की कीमत आठ रुपये के लगभग
एक रुपये की कीमत 0. 12 घानियन सेडी के बराबर

घाना और भारत के बीच आर्थिक संबंध

भारत और घाना के बीच पहले से ही व्यापारिक रिश्ते हैं. भारत घाना को कई क्षेत्रों में तकनीकी और वित्तीय सहायता देता रहा है, जिसमें शिक्षा, हेल्थकेयर और इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं. मोदी की यह यात्रा इन रिश्तों को और मज़बूत करने का अवसर है. इस यात्रा के माध्यम से न केवल द्विपक्षीय रिश्तों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यह भारत की अफ्रीका नीति को भी नई ऊंचाई देगा. इसके साथ ही आम जनता में जागरूकता बढ़ेगी कि भारत के अलावा दुनिया के अन्य देशों की अर्थव्यवस्था और करेंसी का हमारे जीवन में क्या महत्व है.

Also Read : Stock Market : सेंसेक्स हरे निशान पर खुलकर हुआ लाल, निफ्टी भी गिरा, Nykaa के शेयर में भारी गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >