डॉलर के आगे रुपया पस्त! ₹95 के करीब पहुंची कीमत, तेल की ‘आग’ ने बिगाड़ा बाजार का मूड

Rupee vs Dollar : डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तरों में से एक पर पहुंच गया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव ने शेयर बाजार में भी हड़कंप मचा दिया है. जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर.

Rupee vs Dollar : सोमवार की सुबह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. विदेशी बाजार में मची हलचल का सीधा असर आपकी जेब और देश की करेंसी ‘रुपये’ पर पड़ा है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज बुरी तरह टूटकर 94.90 के स्तर पर पहुंच गया है. सुबह कारोबार शुरू होते ही इसमें 139 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

क्यों गिर रहा है रुपया ?

रुपये की इस कमजोरी के पीछे तीन सबसे बड़े कारण हैं.

  • अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में गरमा-गरमी बढ़ गई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है, जिससे दुनिया भर के निवेशक डरे हुए हैं.
  • कच्चे तेल की कीमतों में ‘आग’: खाड़ी देशों में तनाव बढ़ते ही कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं. भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल बाहर से खरीदता है, जिसके लिए हमें डॉलर में पेमेंट करना पड़ता है. तेल महंगा होने से डॉलर की डिमांड बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया.
  • विदेशी निवेशकों का भागना: विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं. अकेले पिछले शुक्रवार को ही इन निवेशकों ने 4,110 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले.

शेयर बाजार में भी मची भगदड़

रुपये के गिरने और तेल के महंगे होने का असर सीधे शेयर बाजार पर दिखा. सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए.

  • सेंसेक्स (Sensex): करीब 810 अंक लुढ़क कर 76,517 पर आ गिरा.
  • निफ्टी (Nifty): 225 अंकों की गिरावट के साथ 23,950 के स्तर पर पहुंच गया.

आपकी जेब पर क्या होगा असर ?

जब रुपया गिरता है और डॉलर मजबूत होता है, तो विदेशों से आने वाली हर चीज महंगी हो जाती है.

  • महंगा होगा पेट्रोल-डीजल: कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं.
  • महंगाई की मार: ट्रांसपोर्टेशन महंगा होने से फल, सब्जियां और रोजमर्रा का सामान महंगा हो जाता है.
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी जैसे गैजेट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि इनके पार्ट्स विदेशों से मंगाए जाते हैं.
  • विदेश यात्रा और पढ़ाई: अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं या आपका बच्चा बाहर पढ़ रहा है, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

Also Read : तेल के बढ़ते भाव और ट्रंप की ‘ना’ से शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 1000 पॉइंट टूटा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >