Operation Sindoor: जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे की बड़ी घोषणा

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकवादी हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला ले लिया है. भारत ने पाकिस्तान और POK में घुसकर 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर दिया है. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और गुरुवार को भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की. जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया. पाकिस्तान के सारे हमले को नामाक कर दिया गया है. तनाव के बीच बॉर्डर से सटे इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस बीच रेलवे ने भी शुक्रवार को बड़ी घोषणा कर दी है.

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है. रेलवे ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू और उधमपुर से दिल्ली के लिए तीन विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है. जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पूरी तरह से बढ़ा दी गई है. गुरुवार की रात को पाकिस्तान की ओर से मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया. जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पूरी तरह से मार गिराया. पाकिस्तान के हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया. पाकिस्तान को एक बार फिर से मुंह की खानी पड़ी है. S400 ने पाकिस्तान के 8 मिसाइलों को मार गिराया और कई ड्रोन को भी मलवे में तब्दील कर दिया.

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस से 8 पिस्तौलें और सोलह मैगजीन बरामद

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच देशभर में सुरक्षा और जांच बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एस्कॉर्ट टीम ने आज ट्रेन नंबर 14620 अप त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में नियमित जांच के दौरान 8 हस्तनिर्मित लोहे की पिस्तौलें और 16 मैगजीन बरामद कीं. जब ट्रेन बदरपुर से अगरतला जा रही थी, तब जनरल कोच की ऊपरी बर्थ पर संदिग्ध रूप से पड़े दो लावारिस पिट्ठू बैगों में अवैध हथियारों का जखीरा छिपा हुआ मिला. आगे की जांच जारी है.

जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तान ने बनाया निशाना

रक्षा मंत्रालय ने बताया, “जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया.” बताया गया, “पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया कस्बों पर भी दागी गईं पर उन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया.”

पाकिस्तान ने ड्रोन हमले से किया इनकार

पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर से झूठ का सहारा लिया है. पहले भारतीय सीमा पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, फिर हमले की बात से इनकार कर रहा है. पाकिस्तान शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है. पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >