Indian Railways: रेलवे ने दी खुशी की खबर, फिर कम हो गये प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, अब इतना देना होगा शुल्क

Indian Railways News: उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने कहा कि मंत्रालय ने 14 रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत हटाकर फिर से 10 रुपये कर दी हैं. रेल मंत्रालय ने सभी डिविजनल रेलवे मैनेजर से प्लेटफार्म टिकट की कीमत तय करने का अधिकार वापस ले लिया है.

Indian Railways News: कई दिनों से महंगी प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री के बाद उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टिकटों के दाम में फिर से कमी कर दिया है. दरअसल त्योहारी सीजन में रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में कई गुणा इजाफा कर दिया था. लेकिन अब रेल मंत्रालय ने टिकटों की कीमतों को फिर से सस्ता कर दिया है. रेल मंत्रालय ने सभी डिविजनल रेलवे मैनेजर से प्लेटफार्म टिकट की कीमत तय करने का अधिकार वापस ले लिया है.

50 रुपये तक बढ़ा दिए थे दाम: गौरतलब है कि रेलवे ने त्योहारी मौसम में रेलवे प्लेटफॉर्म टिकटों के दाम में कई गुणा इजाफा कर दिया था. कई जगहों पर टिकट के दाम 50 रुपये तक कर दिए गए थे. हालांकि टिकट के इजाफे को लेकर रेल यात्रियों ने नाराजगी भी जाहिर की थी. सोशल मीडिया पर भी विरोध हुआ था. उत्तर रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में की कटौती कर दी.

इन स्टेशनों पर सस्ता हुआ टिकट: उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने कहा कि मंत्रालय ने 14 रेलवे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत हटाकर फिर से 10 रुपये कर दी हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी, अयोध्या कैंट, अयोध्या जंक्शन, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ और उन्नाव में टिकट के दाम में कमी की गई है.

इस कारण बढ़े थे दाम: बता दें, दिवाली और छठ पूजा के दौरान रेलवे में भारी भीड़ उमड़ती है. कई बार तो एक यात्री को छोड़ने कई लोग प्लेटफॉर्म तक आ जाते हैं. इस कारण अनावश्यक भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में रेलवे ने स्टेशन पर ज्यादा भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में इजाफा किया गया था. इससे पहले दक्षिण रेलवे ने भी प्लेटफॉर्म टिकट की बढ़ी कीमत को घटा दी थी. 

Also Read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में जहर- प्रदूषण का कहर, पंजाब की पराली ने दिल्ली को बनाया गैस चैंबर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >