Indian Railways/ IRCTC News: अपना कंफर्म रेलवे टिकट कर सकते हैं ट्रांसफर, जानिए क्या है तरीका

Indian Railways/ IRCTC News: अगर आप अपने कंफर्म टिकट पर यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने टिकट को अपने सगे संबंधियों के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं. भारतीय रेल ने इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किया है. टिकट ट्रांसफर करने के लिए रेलवे को ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले सूचित करना होगा.

Indian Railways/ IRCTC News: आपके पास ट्रेन का कन्फर्म टिकट है लेकिन किसी कारण आप यात्रा पर नहीं जा पा रहे हैं. हर किसी के साथ ऐसी स्थिति आई ही होगी. आमतौर पर ऐसी सूरत में हम टिकट कैंसिल कर देते हैं. इसमें अच्छा खासा पैसा कट जाता है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर किसी कारण आप यात्रा पर नहीं जा पा रहे तो आप अपना कंफर्म टिकट को ट्रांसफर कर सकते हैं. भारतीय रेल (Indian Railways News) ने इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किया है.

कन्फर्म रेल टिकट कैसे कर सकते हैं ट्रांसफर: भारतीय रेलवे के मुताबिक, अगर आप अपने कंफर्म टिकट पर यात्रा नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपने टिकट को अपने सगे संबंधियों के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं. अपने कंफर्म टिकट को आप अपने माता-पिता, भाई-बहन या बेटा-बेटी को ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके अलावा पति या पत्नी भी एक दूसरे के नाम पर अपने कंफर्म टिकट को ट्रांसफर कर सकते हैं.

एक बार ही कर सकते हैं ट्रांसफर: भारतीय रेलवे की गाइडलाइन के मुताबिक, यात्री अपने कंफर्म टिकट को एक बार ही किसी को ट्रांसफर कर सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर यात्री ने अपना टिकट एक बार किसी के नाम ट्रांसफर कर दिया है, तो वह टिकट फिर दोबारा किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. टिकट ट्रांसफर करने के लिए रेलवे को ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले सूचित करना होगा.

कैसे करें कन्फर्म टिकट ट्रांसफर

  • अपने पास अपने कंफर्म रेलवे टिकट का प्रिंट आउट रख लें.

  • जिस रिश्तेदार के नाम आप टिकट ट्रांसफर करना चाहते हैं. उनका आधार कार्ड या वोटर आईडी ले लें.

  • इसके बाद अपने निकटतम रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पर जाएं.

  • काउंटर पर टिकट ट्रांसफर के लिए आवेदन दे दें.

  • आपका रिक्वेस्ट ट्रेन छूटने के 24 घंटे पहले होना चाहिए. तभी ट्रांसफर मान्य हो सकेगा. 

Also Read: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, नहीं किया तो जल्द कर लें यह काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >