Indian Railway Helpline Number: त्‍योहार में ट्रेन से सफर के दौरान कुछ भी परेशानी हो तो यहां घुमाएं फोन

Indian Railway Helpline Number : East Central Railway द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139.

Indian Railway Helpline Number : त्‍योहार का सीजन आने वाला है और जो लोग अपने घर से बाहर काम के लिए जाते हैं, वे त्‍योहार में घर लौटते हैं. इन लोगों के लिए रेलवे की ओर से स्‍पेशल ट्रेन चलाया जाता है. ट्रेन में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से यह फैसला लिया जाता है. इस बीच आपको बता दें कि आप अपने परिवार के साथ ट्रेन से सफर कर रहे हैं और आपको किसी परेशानी को सामना करना पड़ा तो आप क्‍या करेंगे. इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं.

दरअसल रेलवे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का काम किया गया है. यह नंबर 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. यदि ट्रेन में सफर करते वक्त आपको चिकित्सक सहायता चाहिए, किसी दुर्घटना के बारे में सूचित करने की आप जरूरत महसूस कर रहे हों , ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी शिकायत करनी हो, या फिर फ्रेट, पार्सल, ट्रेकिंग से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं तो तुरंत 139 डायल कर सकते हैं. रेलवे की मानें तो, आपकी परेशानी तुरंत सुलझाने का काम किया जाएगा. रेलवे मंत्रायल की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी गयी है.

Also Read: Indian Railways: कोरोना काल में बंद ये सुविधा यात्रियों को फिर से देगी रेलवे, होगा बड़ा फायदा, जाने डिटेल
रेलवे के किसी भी मदद के लिए करें ये काम

East Central Railway द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139. रेल मंत्रालय ने जैसे ही यह ट्वीट किया यात्रियों कमेंट बॉक्स में कमेंट करने लगे. लोगों ने अपने पीएनआर नंबर पीएनआर नंबर की पूछताछ, अपने खोए हुए पार्सल को लेकर कई कमेंट इस ट्वीट के नीचे किये.


भाषा चुनने की सुविधा

आपको बता दें कि जब आप 139 नंबर पर कॉल करेंगे तो सबसे पहले आपको भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा. उसके बाद सुरक्षा सहयता, पूछताछ, दिवयांगजन, सामान्य शिकायत, पार्सल से जुड़ी जानकारी के अलावा अन्‍य शिकायत, IRCTC द्वारा संचालक ट्रेनों द्वारा संचालक ट्रेनों के बारे में जानकारी, अपनी शिकायत को ट्रैक करना, ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करने की सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी. इतने ऑप्शन आपको रेलवे के द्वारा दिये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >