भारत-अमेरिका ट्रेड डील तैयार, मार्च में साइनिंग संभव, टैरिफ घटेगा, व्यापार 500 अरब डॉलर लक्ष्य

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय ट्रेड समझौते का पहला चरण तैयार है, जल्द जॉइंट स्टेटमेंट आएगा और मार्च में साइनिंग संभव मानी जा रही है. टैरिफ कटौती, एक्सपोर्ट बढ़ोतरी, MSME, किसानों, मैन्युफैक्चरिंग और निवेश को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद सरकार जता रही है.

India-US Trade Deal: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि भारत-अमेरिका के बीच होने वाले द्विपक्षीय ट्रेड समझौते (BTA) का पहला हिस्सा लगभग तैयार है. अगले 4–5 दिनों में दोनों देशों का जॉइंट स्टेटमेंट जारी हो सकता है और मार्च के मध्य तक इस समझौते पर आधिकारिक साइन होने की उम्मीद है.

टैरिफ और समझौते पर क्या बोले मंत्री?

पीयूष गोयल के मुताबिक, जॉइंट स्टेटमेंट के बाद अमेरिका अपनी तरफ से एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकता है, जिससे टैरिफ करीब 18% तक कम किए जा सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका और भारत के टैरिफ सिस्टम अलग हैं, इसलिए भारत में टैरिफ में बदलाव केवल कानूनी समझौता साइन होने के बाद ही संभव होगा.

भारत-अमेरिका की अर्थव्यवस्था क्यों है ‘कम्प्लीमेंट्री’?

मंत्री ने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था एक-दूसरे को सपोर्ट करती है, इसलिए यह डील दोनों के लिए फायदेमंद रहेगी. पीएम नरेंद्र मोदी की फरवरी 2025 में अमेरिका यात्रा के बाद से ही इस समझौते पर बातचीत तेज हुई थी. सरकार ने साफ किया कि बातचीत के दौरान भारत ने अपने जरूरी सेक्टर खासतौर पर कृषि और डेयरी को सुरक्षित रखा है. करीब एक साल चली बातचीत में दोनों देशों ने अपने-अपने अहम क्षेत्रों की सुरक्षा के साथ डील को अंतिम रूप दिया. इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 2030 तक 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

किन सेक्टरों को होगा सबसे ज्यादा फायदा ?

पीयूष गोयल के अनुसार यह समझौता MSME, किसानों, युवाओं और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बड़े मौके लेकर आएगा. खास तौर पर फूड प्रोसेसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

Also Read : क्या आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं? जानें SBI की 2026 की इन FD स्कीम्स ने बढ़ाया निवेशकों का भरोसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >