शादियों के सीजन में सोना-चांदी हुए महंगे, देखें 13 मई के लेटेस्ट रेट्स

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 May 2026: क्या आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं? जानें आज दिल्ली, मुंबई और पटना सहित अन्य शहरों में लेटेस्ट रेट्स क्या हैं.

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 13 May 2026: भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला जारी है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1.54 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है, वहीं चांदी भी नए रिकॉर्ड बना रही है. ग्लोबल मार्केट में मची हलचल का असर अब आपकी जेब पर सीधा दिख रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट्स कल की क्लोजिंग और आज की शुरुआती हलचल पर आधारित है.   

क्या आज सोना और महंगा हो गया?

जी हां, सोने की चमक आज और बढ़ गई है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. कल के मुकाबले इसमें बढ़त दर्ज की गई है. अगर आप गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट सोना देख रहे हैं, तो आज आपको प्रति 10 ग्राम 1,41,160 रुपये खर्च करने होंगे. 

सोने का रेट टेबल (24 कैरेट, प्रति 10 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना ₹1,54,040₹1,53,940+ ₹100
लखनऊ  ₹1,54,144₹1,54,134+ ₹10
रांची  ₹1,53,990₹1,53,980+ ₹10
मुंबई₹1,53,990₹1,53,980+ ₹10
दिल्ली₹1,54,140₹1,54,130+ ₹10
कोलकाता₹1,53,990₹1,53,980+ ₹10
बेंगलुरु₹1,53,990₹1,53,980+ ₹10

चांदी की कीमतों में कितना उछाल आया?

कल तक जो चांदी 2,90,000 रुपये प्रति किलो थी, वह आज बढ़कर 2,90,100 रुपये पर पहुंच गई है. इंडस्ट्रियल डिमांड और ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल की वजह से चांदी की कीमतें नीचे आने का नाम नहीं ले रही हैं. 

चांदी का रेट टेबल (प्रति किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना  ₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100
लखनऊ  ₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100
रांची  ₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100
चेन्नई₹3,00,100₹3,00,000+ ₹100
दिल्ली₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100
मुंबई₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100
कोलकाता₹2,90,100₹2,90,000+ ₹100

क्या आगे और बढ़ेंगे दाम?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक इंटरनेशनल मार्केट पर अमेरिका-ईरान विवाद जैसे भू-राजनीतिक तनाव कम नहीं होते, तब तक कीमतों में गिरावट की उम्मीद कम है. रुपया कमजोर होने से भारत में सोना मंगाना महंगा पड़ रहा है. अगर आप खरीदारी का मन बना रहे हैं, तो रेट्स पर नजर रखें और हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें. 

ये भी पढ़ें: नोएडा-लखनऊ में राहत, बिहार के गया में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें 13 मई की रेट लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >