Income Tax Saving Tips: निवेश पर बंपर रिटर्न के साथ अब बचेगा टैक्स, जानें ये 5 खास स्कीम

Income Tax Saving Tips: सरकार के द्वारा कई ऐसी बेहतरीन योजनाएं चलायी जा रही हैं, जिनमें निवेश करके आप टैक्स बचाने के साथ बेहतर रिटर्न भी पा सकते हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Income Tax Saving Tips: नया वित्त वर्ष शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा हुआ है. ऐसे में आपको अभी से ही अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए निवेश योजना तैयार कर लेनी चाहिए. ताकि, आपको अच्छा रिटर्न मिलने के साथ-साथ टैक्स की भी बचत करने में मदद मिले. हम आपको यह पांच स्कीमों के बारे में बता रहे हैं जिससे आपको शानदार रिटर्न के साथ इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है. लेकिन, आपको यह ध्यान रखना होगा कि यह सभी फायदे आपको ओल्ड टैक्स रिजीम में ही मिलेंगे. अगर आपको ओल्ड टैक्स रिजीम में अपना इनकम टैक्स भरना है तो उसे 31 जुलाई से पहले भरना होगा. इसके बाद, आपको टैक्स न्यू रिजीम में भरना पड़ेगा.

Read Also: क्या बिना UAN के ऑपरेट हो सकता है पीएफ खाता? जानें नंबर भूल गए तो कैसे होगा आपका काम

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)

Income Tax बचाने और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम एक अच्छा विकल्�� है. इसमें आपको इनकम टैक्स कानून की धारा 80सीसीडी (1बी) के तहत 50 हजार रुपये तक की टैक्स में छूट मिल सकती है. साथ ही, भविष्य में योजना के तहत मिलने वाली पेंशन आपके बुढ़ापे की लाठी बन जाती है.

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक लॉन्ग टर्म स्कीम है. यह 15 साल में मैच्योर होता है, जिसे 5-5 साल के अंतराल में आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इसमें एक वित्त वर्ष में 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता हैं. इस पर आपको 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है. आयकर की धारा 80सी के तहत आपको सालाना डेढ़ लाख रुपये की छूट मिल सकता है.

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार के द्वारा बेटियों को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए ये एक बेहतरीन योजना है. इसमें निवेशक को अच्छा रिटर्न के साथ टैक्स की भी बचत होती है. इसमें आप अपनी बेटी का खाता 10 साल उम्र तक खुलवा सकते हैं. इसमें सालाना निवेश की सीमा कम से कम 250 रुपये से लेकर डेढ़ लाख तक है. आयकर में 1.5 लाख रुपये के सालाना निवेश पर सेक्शन 80सी के तहत छूट मिलती है. सबसे अच्छी बात है कि इसका रिटर्न और मैच्योरिटी वाली रकम भी पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है.

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)

SCSS में 60 साल या इससे ज्यादा उम्र का कोई भी रिटायर्ड व्यक्ति निवेश कर सकता है. सालाना 8.2 फीसदी ब्याज मिलेगा और जो कि एफडी के मुकाबले कहीं ज्यादा है. इसमें 1,000 रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक इनवेस्ट कर सकता हैं. धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक निवेश पर टैक्स की छूट पर लाभ मिलेगा. हालांकि, ध्यान देने वाली यह बात है कि ब्याज वाली रकम पर टैक्स देना पड़ता है.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

यह स्कीम आपको सालाना 7.7 फीसदी ब्याज देगी. इसमें कम से कम निवेश की सीमा 1 हजार रुपये है, लेकिन अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं. आप चाहे तो जितना पैसा इस योजना में लगा सकते हैं और इसमें भी आपको धारा 80सी के अनुसार 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Madhuresh narayan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >