अब आपका क्रेडिट कार्ड ही आपकी ‘इनकम टैक्स कुंडली’, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम

Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल 2026 से नए इनकम टैक्स नियम लागू हो रहे हैं. अब आपका क्रेडिट कार्ड सीधे PAN से जुड़ेगा, जिससे हर बड़े खर्च पर टैक्स विभाग की नजर रहेगी. कंपनी कार्ड का निजी इस्तेमाल अब टैक्स के दायरे में आएगा.

Income Tax Rules 2026: अब वो दिन गए जब क्रेडिट कार्ड सिर्फ शॉपिंग का जरिया हुआ करते थे. 1 अप्रैल, 2026 से इनकम टैक्स के नए नियम (Income Tax Act, 2025) लागू हो रहे हैं, जो आपके खर्च करने के तरीके को पूरी तरह बदल देंगे. सरकार ने 1961 के पुराने कानून को विदा कर दिया है और अब हर खर्च पर पैनी नजर रखी जाएगी.

PAN कार्ड के बिना ‘नो एंट्री’

अब आपका क्रेडिट कार्ड सीधे आपके PAN से जुड़ा होगा. इसका मतलब है कि आप जहां भी कार्ड स्वाइप करेंगे, उसकी जानकारी सीधे इनकम टैक्स विभाग के पास पहुंच जाएगी. अब बिना PAN के क्रेडिट कार्ड बनवाना मुमकिन नहीं होगा. यह आपकी पहचान का एक डिजिटल हिस्सा बन चुका है.

ऑफिस के कार्ड से अपनी शॉपिंग ? अब पड़ेगा भारी

अगर आप अपनी कंपनी का क्रेडिट कार्ड अपने निजी खर्चों (जैसे पर्सनल शॉपिंग या डिनर) के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं. अब इसे आपकी ‘कमाई’ (Taxable Perk) माना जाएगा और इस पर आपको टैक्स देना होगा. ऑफिस के काम से यात्रा या मीटिंग का खर्च अभी भी टैक्स-फ्री है. अब आपको हर बिजनेस खर्च का बिल और रिकॉर्ड संभाल कर रखना होगा, ताकि आप साबित कर सकें कि वह खर्च निजी नहीं था.

कार्ड से भरें टैक्स, पर जरा संभलकर

अच्छी खबर यह है कि अब आप अपना इनकम टैक्स भी क्रेडिट कार्ड से भर पाएंगे. यह उन लोगों के लिए सहूलियत है जिनके पास उस वक्त कैश न हो. लेकिन ध्यान रहे, अगर आपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं भरा, तो भारी ब्याज और पेनल्टी लग सकती है.

आपको अब क्या करना चाहिए ?

  • PAN लिंक करें: सुनिश्चित करें कि आपके सभी क्रेडिट कार्ड्स आपके PAN कार्ड से जुड़े हैं.
  • खर्चों पर नजर: साल भर में होने वाले बड़े ट्रांजेक्शन पर ध्यान दें. बहुत ज्यादा खर्च आपकी इनकम और रिटर्न के मेल न खाने पर सवाल खड़े कर सकता है.
  • पर्सनल और प्रोफेशनल अलग रखें: कंपनी का कार्ड सिर्फ ऑफिस के काम के लिए इस्तेमाल करें. भूलकर भी इससे घर का राशन या पर्सनल गैजेट्स न खरीदें.
  • बिल संभालें: हर बिजनेस मीटिंग या ट्रैवल के बिल का रिकॉर्ड रखें.

Also Read : राम नवमी की छुट्टी के बाद बाजार में ‘मातम’, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा; निवेशकों के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >