कर्नाटक में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड, 70 करोड़ रुपये के काला धन का पता चला

सीबीडीटी ने बताया कि आयकर विभाग के तलाशी अभियान के दौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी आय के बारे में पता चला है.

नयी दिल्ली: कर्नाटक में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी समूह पर छापामारी करके 70 करोड़ रुपये केस काला धन का पता लगाया है. आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक अग्रणी निर्माण समूह पर हाल ही में छापामारी की थी. छापामारी केदौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है.

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को एक बयान जारी करके बताया कि आयकर विभाग के तलाशी अभियान के दौरान 70 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाबी आय के बारे में पता चला है. कंपनी ने इसे अपनी अघोषित आय के तौर पर स्वीकार भी कर लिया है.

आयकर विभाग ने गत 28 अक्टूबर को इस निर्माण कंपनी के उत्तर कर्नाटक स्थित कई ठिकानों की तलाशी के लिए अभियान चलाया था. आयकर विभाग की नीति-निर्धारक संस्था सीबीडीटी ने बताया कि यह निर्माण समूह कच्चे माल की खरीद, श्रमिकों पर आने वाली लागत और छोटे ठेकेदारों को भुगतान से जुड़े ‘फर्जी’ कागजात पेश कर अपने मुनाफे को ‘दबाने’ की कोशिश करता रहा है.

Also Read: काला धन व शराब पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव आयोग तत्पर, केंद्रीय एजेंसियों को दिये ये निर्देश

जब्त दस्तावेजों की पड़ताल से पता चला है कि निर्माण सामग्रियों के वेंडरों एवं आपूर्तिकर्ताओं से समूह के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति ने बेहिसाबी नकद राशि ली है. समूह ने अपने अधिकारियों के रिश्तेदारों, दोस्तों एवं कर्मचारियों को भी उप-ठेकेदारों के तौर पर दिखाया, जबकि उनके पास निर्माण कार्यों की कोई क्षमता एवं योग्यता नहीं थी.

सीबीडीटी के मुताबिक, आयकर विभाग के तलाशी अभियान से पता चला है कि यह निर्माण समूह इस तरह के लेनदेन से बेहिसाबी नकदी जुटा रहा था.

Posted By: Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >