IT शेयर्स में भारी गिरावट, क्या वाकई खतरे में है भारतीय IT सेक्टर?

Impact Of AI On Indian Share Market: AI के आने से क्या खत्म हो जाएगा IT सेक्टर? जानें क्यों गिर रहे हैं TCS और Infosys जैसे शेयर और क्या आपको अब निवेश का तरीका बदलना चाहिए.

Impact Of AI On Indian Share Market: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से हलचल मची है. जैसे कभी इंटरनेट और स्मार्टफोन ने दुनिया बदली थी, अब वही काम अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कर रहा है. हाल ही में अमेरिका में एक नया AI टूल लॉन्च हुआ जो वकीलों की तरह कॉन्ट्रैक्ट ड्राफ्ट कर सकता है और इंजीनियरों की तरह कोडिंग. बस इसी खबर ने भारतीय शेयर बाजार खासकर IT सेक्टर में डर पैदा कर दिया है.

Indian Share Market: क्यों गिरे इंफोसिस और TCS जैसे शेयर?

पिछले एक हफ्ते में भारतीय IT कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है. निवेशकों को डर है कि जो काम पहले हजारों इंजीनियर्स मिलकर करते थे, अब वह AI अकेले कर लेगा. इससे कंपनियों की कमाई और काम करने के पुराने तरीके पर खतरा मंडरा रहा है. मार्केट ने पल भर में करोड़ों रुपये की वैल्यू कम कर दी, क्योंकि अब मानवीय हुनर से ज्यादा ऑटोमेशन की चर्चा है.

Indian Share Market: क्या नौकरियां और बिजनेस वाकई खत्म हो जाएंगे?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि तस्वीर इतनी भी धुंधली नहीं है. माना कि AI कोडिंग और टेस्टिंग को आसान बना देगा, लेकिन इससे सॉफ्टवेयर बनवाना सस्ता भी होगा. जब कोई चीज सस्ती होती है, तो उसकी डिमांड बढ़ जाती है. हो सकता है कि कंपनियां अब पहले से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम करें. बैंकिंग और टेलीकॉम जैसे बड़े क्षेत्रों में अभी भी इंसानी दिमाग और देखरेख की जरूरत बनी रहेगी.

निवेश के लिए AI वरदान है या अभिशाप?

अब सवाल यह है कि क्या आपको निवेश का तरीका बदलना चाहिए? आज AI डेटा को तेजी से स्कैन कर सकता है और रिस्क का अंदाजा लगा सकता है. लेकिन, AI सिर्फ एक स्मार्ट असिस्टेंट है, वह आपकी जगह फैसले नहीं ले सकता है. अंत में पैसा आपका है और रिस्क भी, इसलिए भरोसा आंकड़ों से ज्यादा अपनी समझ और अनुशासन पर करना होगा.

ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद घटा भारत का विदेशी खजाना, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >