आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान को IMF से मिली 1.2 बिलियन डॉलर के कर्ज

IMF Pakistan Loan : आईएमएफ (IMF) ने पाकिस्तान को 1.2 बिलियन डॉलर के नए कर्ज की किश्त जारी कर दी है. हालांकि, टैक्स वसूली के लक्ष्य चूकने और बढ़ती महंगाई की वजह से पाकिस्तान में आम जनता पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है.

IMF Pakistan Loan : पाकिस्तान की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) एक बार फिर आगे आया है. इस नई किश्त के मिलने के बाद पाकिस्तान द्वारा अब तक लिए गए कुल कर्ज की राशि लगभग 4.5 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.

कर्ज का पूरा गणित

मंजूर की गई 1.2 बिलियन डॉलर की राशि दो अलग-अलग प्रोग्राम के तहत दी गई है.

  • EFF (एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी): इसके तहत करीब 1 बिलियन डॉलर दिए गए हैं. यह सितंबर 2024 में तय हुए 7 बिलियन डॉलर के बड़े पैकेज का हिस्सा है.
  • RSF (रेजि Resilience एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी): इसके तहत जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए करीब 210 मिलियन डॉलर मंजूर किए गए हैं.

इस पैसे के मिलने के बाद पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 17 बिलियन डॉलर के पार पहुँचने की उम्मीद है, जिससे देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए थोड़ा और समय मिल जाएगा.

कड़ी शर्तें और आम आदमी पर बोझ

IMF ने यह कर्ज देने के लिए पाकिस्तान के सामने बहुत कड़ी शर्तें रखी थीं. सरकार ने भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख बचाने के लिए इन लक्ष्यों को पूरा कर लिया हो, लेकिन इसकी कीमत वहां की जनता चुका रही है:

  • महंगाई और बेरोजगारी: कड़े आर्थिक सुधारों की वजह से पाकिस्तान में बेरोजगारी और गरीबी बढ़ रही है.
  • टैक्स में विफलता: सरकारी विभाग (FBR) टैक्स वसूली के अपने लक्ष्यों को पूरा करने में नाकाम रहा है.
  • पेट्रोल के दाम: टैक्स के घाटे को पूरा करने के लिए सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर ड्यूटी बढ़ा दी है, जिसका सीधा बोझ आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है.

Also Read : EPFO E-PRAAPTI Portal: अब बिना कंपनी के चक्कर काटे, मिलेगा पुराना PF का पैसा 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >