PM Kisan 23rd Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को साल भर में 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह पैसा 2000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में आता है. अब जबकि 23वीं किस्त का समय करीब आ गया है, तो कई किसानों को डर है कि कहीं उनका पैसा अटक न जाए. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पैसा न मिलने की सबसे बड़ी वजह कागजी कार्रवाई में छोटी-छोटी गलतियां होती हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आपके 2000 रुपये बिना किसी रुकावट के आ जाएं, तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें.
- e-KYC न करवाना : सरकार ने अब सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है. अगर आपने पोर्टल पर जाकर अपनी केवाईसी (KYC) पूरी नहीं की है, तो आपकी किस्त ऑटोमेटिक रुक जाएगी.
- बैंक खाते से आधार लिंक न होना : सिर्फ आधार कार्ड होना काफी नहीं है, उसे आपके बैंक खाते से ‘सीड’ (Link) होना चाहिए. सरकार ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के जरिए पैसा भेजती है, जिसके लिए आधार का बैंक से जुड़ा होना जरूरी है.
- जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding) : पीएम-किसान का लाभ पाने के लिए आपकी जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन होना जरूरी है. अगर आपके खसरा या खतौनी नंबर में कोई गड़बड़ी है या लैंड सीडिंग नहीं हुई है, तो पेमेंट रुक सकता है.
- रजिस्ट्रेशन में गलत जानकारी : फॉर्म भरते समय नाम की स्पेलिंग, बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड में छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है. अगर आपके आधार और बैंक खाते में नाम अलग-अलग हैं, तो भी पैसा आने में दिक्कत होगी.
- पात्रता के नियमों का उल्लंघन : योजना के नियमों के मुताबिक, अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं या आपने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, तो आप इस योजना के दायरे से बाहर हो सकते हैं.
किसान अब क्या करें ?
अगर आपकी किस्त रुकी हुई है या आप स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो ये कदम उठाएं.
- स्टेटस चेक करें: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Know Your Status’ विकल्प पर जाकर अपनी स्थिति देखें.
- e-KYC पूरा करें: वेबसाइट या ‘किसान ई-मित्रा’ चैटबॉट के जरिए ओटीपी (OTP) की मदद से इसे घर बैठे पूरा करें.
- बैंक जाएं: अपने बैंक जाकर आधार कार्ड और पासबुक के जरिए NPCI मैपिंग या आधार लिंकिंग करवाएं.
- कृषि विभाग से संपर्क करें: अगर जमीन के रिकॉर्ड (Land Seeding) में दिक्कत है, तो अपने जिले के कृषि विभाग कार्यालय में दस्तावेज जमा करें.
याद रखें, रिकॉर्ड्स को अपडेट रखना ही समय पर पैसा पाने का सबसे आसान तरीका है.
Also Read : अब ATM से निकलेगा PF का पैसा, जानें EPFO 3.0 के नए नियम
