ICICI Bank Bonanza Offer: फेस्टिव सीजन में दमदार ऑफर, खरीदारी पर 25000 रुपये तक की छूट, कैशबैक का भी लाभ

ICICI Bank Bonanza Offer: ICICI Bank अपने सभी ग्राहकों के लिए कई तरह के फेस्टिवल बोनांजा ऑफर' लॉन्च करने की घोषणा की है. इन ऑफर्स के जरिये ग्राहक कई तरह के लाभ उठा सकते हैं. ICICI बैंक होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन और दोपहिया वाहनों पर लोन के लिए ऑफर दे रही है.

ICICI Bank Bonanza Offer: सितंबर आते ही फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाता है. हर ओर ऑफर्स की झड़ी सी लग जाती है. इसी कड़ी में निजी क्षेत्र की दिग्गज आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों के लिए कई बोनांजा ऑफर लेकर आया है. अपने बोनांजा ऑफर में ICICI बैंक क्रेडिट-डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और कार्डलेस ईएमआई के जरिए खरीद पर बैंक ग्राहकों को 25,000 तक की छूट और कैशबैक का लाभ उठाने का मौका दे रही है.

आज यानी गुरुवार से बैंक अपने सभी ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर्स फेस्टिवल बोनांजा ऑफर’ (Festive Bonanza Offers) लॉन्च करने की घोषणा की है. इन ऑफर्स के जरिये ग्राहक कई तरह के ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. ICICI बैंक होम लोन, प्रॉपर्टी पर लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन और दोपहिया वाहनों पर लोन के लिए ऑफर दे रही है.

ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा: अगर आप भी आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक है तो इस फेस्टिव सीजन बोनांजा ऑफर का लाभ आप भी ले सकते हैं बस आपको ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, कंज्यूमर फाइनेंस और कार्डलेस EMI का इस्तेमाल करना होगा. इसके अलावा बैंक आकर्षक छूट भी दे रही है.

ICICI बैंक का ऑफर्स

होम लोन : 1100 रुपये प्रोसेसिंग फीस के साथ बैंक प्री-एप्रूव्ड होम लोन और प्री-अप्रूव्ड बैलेंस ट्रांसफर का ग्राहक लाभ उठा सकते हैं. बैंक होम लोन, बैलेंस ट्रांसफर समेत कुछ और लोन्स पर 50 फीसदी की छूट दे रही है.

पर्सनल लोन: पर्सनल लोन पर भी आईसीआईसीआई बैंक बोनांजा ऑफर दे रही है. बैंक के ग्राहक अगर 12 ईएमआई भुगतान में पर्सनल लोन को बंद कर देते हैं तो उन्हें प्री-क्लोजर चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा. वहीं अगर ग्राहक एक साल के अंदर ईएमआई का भुगतान कर देते हैं तो उन्हें सिर्फ 3 फीसदी क्लोजर चार्ज ही देना होगा.

कार लोन: इस फेस्टिव सीजन बैंक कार लोन पर ऑन-रोड कीमत का 100 फीसदी तक लोन दे रही है. जबकि, 8 साल तक के समय के लिए इस्तेमाल की गई कार के वैल्यूएशन का 100 फीसदी तक कार लोन बैंक दे रही है.

कंज्यूमर गुड्स फाइनेंस: बैंक एप्पल, वनप्लस, सैमसंग, सोनी, एलजी, वोलटास समेत कई और कंपनियों के प्रोडक्ट को नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का ऑफर दे रही है.

Also Read: SBI Scheme: एसबीआई सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस स्कीम की बढ़ी मियाद, मिलेगा तगड़ा रिटर्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >