गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं को हर महीने सरकार देगी 2000 रुपये, जानें क्या होने चाहिए डॉक्यूमेंट

कर्नाटक सरकार महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देगी. गृह लक्ष्मी योजना के लिए जानें क्या होने चाहिए डॉक्यूमेंट…पढ़ें यहां पूरी जानकारी

Gruha Lakshmi Yojana : कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन चुकी है. सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही फैसला लेना शुरू कर दिया है. प्रदेश की सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश दिया है. आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि यदि कर्नाटक में सरकार बनती है तो राज्य की हर गृहिणी को हर महीने 2000 रुपये देगी.

कितने रुपये मिलेंगे महिलाओं को

चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए वादों की पोटली खोली थी. पार्टी ने कहा था कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर गृहलक्ष्मी योजना लागू की जाएगी. इस योजना में घरेलू महिलाओं को हर महीने 2,000-2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यहां चर्चा कर दें कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार ने गृह लक्ष्मी योजना लागू कर दी है. पश्चिम बंगाल में राज्य की सीएम ममता बनर्जी इस योजना को पहले ही लागू कर चुकी हैं.

पैसे सीधे अकाउंट में आएंगे

कर्नाटक की महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना लागू से लाभ होगा. घर की महिला मुखिया को 2000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. यह पैसे सीधे परिवार की महिला मुखिया के अकाउंट में कर्नाटक सरकार ट्रांसफर करेगी. हर महिला को होने वाली इस आय से उनको घरेलू जरूरतों की चीजों और LPG की कीमत में बढ़ोतरी जैसी चुनौतियों से निपटने में सहायता मिलेगी. इस स्कीम से डेढ़ करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ पहुंचेगा.

गृह लक्ष्मी योजना किसे दिया जाएगा जानें (https://pmmodiyojana.org/ वेबसाइट में इसकी जानकारी दी गयी है)

-योजना के लिए प्रति परिवार केवल एक महिला ही आवेदन करने में सक्षम है.

-योजना के लिए पात्र होने के लिए आवेदक को परिवार का मुखिया होना चाहिए.

-योजना के लिए पात्र होने के लिए आवेदक को कर्नाटक का निवासी होना चाहिए.

-परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.

Also Read: Siddaramaiah CM Oath Ceremony: CM सिद्धारमैया का पहला वादा पूरा, दिया गृह लक्ष्मी योजना लागू करने का आदेश
गृह लक्ष्मी योजना के लिए ये दस्तावेज होना चाहिए

पहचान प्रमाण :- आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य आईडी प्रमाण पत्र लाभुक के पास होना चाहिए.

पता प्रमाण :- राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, या सरकार द्वारा जारी कोई अन्य पता प्रमाण लाभुक के पास होना चाहिए.

बैंक पासबुक कॉपी :- आवेदक के बैंक खाते का विवरण और पासबुक की कॉपी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >