HDFC का ये प्लान 5 साल में देगा 9 लाख रुपये, जानिए हर महीने कितना करना होगा निवेश

HDFC Retirement Savings Fund: एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देती है. म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर से यह भी पता चलता है कि, इस प्लान के तहत अगर निवेशकों ने पैसा लगाया है तो उन्हें 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलता है.

HDFC Retirement Savings Fund: नौकरी के बाद हर कोई सेफ और सिक्योर रिटारयमेंट लाइफ चाहता है. इसके लिए नौकरी के दौरान ही कई लोग पूंजी जमा करते है, तो कई लोग एफडी करते हैं ताकी भविष्य में किसी चीज की परेशानी न हो. कई लोग ऐसे भी है जो नौकरी के दिनों से ही निवेश करते हैं ताकि रिटायरमेंट तक एक अच्छा रिटर्न मिल सके. रिटायरमेंट को लेकर अगर आप भी चिंता कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे म्यूचुअल फंड की जानकारी दे रहे हैं जो आपके भविष्य को सुनहरा बना सकता है.

सरकार और गैर सरकारी संस्थानों की ओर से ऐसे कई स्कीम है जो रिटायरमेंट के लिए सहारा बन सकते हैं. इसी कड़ी में एक ऐसे ही इन्वेस्ट प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. इस प्लान का नाम है HDFC रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (HDFC Retirement Savings Fund) यह एक इक्विटी प्लान है. इस प्लान के तहत निवेशकों को खासा रिटर्न मिलता है. अगर किसी ने इस योजना के तहत 10 हजार रुपये का मासिक एसआईपी शुरू किया है तो उसकी संपत्ति 3 साल में बढ़कर 5.4 लाख रुपये हो सकती है. और 5 साल में करीब 9 लाख रुपये हो जाएगी.

एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड देती है तगड़ा रिटर्न: एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देती है. म्यूचुअल फंड एसआईपी कैलकुलेटर से यह भी पता चलता है कि, इस प्लान के तहत अगर निवेशकों ने पैसा लगाया है तो उन्हें 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिलता है. इस हिसाब से अगर किसी निवेशक ने एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड में 10 हजार रुपये का मासिक एसआईपी शुरू किया है तो उसकी संपत्ति 3 साल में बढ़कर 5.4 लाख रुपये हो सकती है.

लॉक-इन पीरियड वाली है स्कीम: गौरतलब है कि एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग्स फंड लॉक इन पीरियड वाली स्कीम है. इसका अर्थ है कि इस स्कीम में लॉक-इन पीरियड है. यानी निवेशक पांच साल या रिटायरमेंट की जो आयु है उससे पहले पैसे की निकासी नहीं कर सकते. इसमें डायरेक्ट प्लान के तहत फंड का 5 साल का रिटर्न करीब साढ़े 15 फीसदी है. वहीं, रेगुलर प्लान के तहत 14.03 फीसदी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >