अंतरिम बजट 2024 से पहले मनाई गई हलवा सेरेमनी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद परोसा, जानें महत्व

Nirmala Sitharaman Union Budget 2024 पिछले तीन पूर्ण केन्द्रीय बजटों की तरह, अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024 भी पेपरलेस होगा. केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे. डिजिटल होने से सांसदों और आम जनता को बिना किसी परेशानी के बजट दस्तावेज मिल सकते हैं.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2024 को अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पेश करेंगी. बजट तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण को चिह्नित करने वाला हलवा समारोह (Halwa ceremony) गुरुवार को आयोजित किया गया. जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड मौजूद थे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों को परोसा हलवा

नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित हलवा सेरेमनी के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद अपने हाथों से अधिकारियों और अपने सहयोगियों को हलवा परोसा. मालूम हो बजट तैयारी की लॉक-इन प्रक्रिया शुरू होने से पहले हर साल एक पारंपरिक हलवा समारोह आयोजित किया जाता है.

पेपरलेस होगा अंतरिम बजट

पिछले तीन पूर्ण केन्द्रीय बजटों की तरह, अंतरिम केन्द्रीय बजट 2024 भी पेपरलेस होगा. केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे. डिजिटल होने से सांसदों और आम जनता को बिना किसी परेशानी के बजट दस्तावेज मिल सकते हैं.

Also Read: ‍Budget 2024: अंतरिम बजट में किसानों पर फोकस कर सकती है सरकार, कृषि कर्ज को लेकर मिल सकता है ये तोहफा

दो भाषाओं में उपलब्ध होगा बजट

अंतरिम बजट दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में उपलब्ध होंगे. जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे. ऐप को केन्द्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है. बजट दस्तावेज 1 फरवरी, 2024 को संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा होने के बाद मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे.

हलवा सेरेमनी में ये थे शामिल

हलवा समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त और व्यय सचिव डॉ टीवी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव श्री अजय सेठ, दीपम के सचिव श्री तुहिन कांत पांडे, राजस्व, सचिव श्री संजय मल्होत्रा, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष श्री नितिन गुप्ता, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष श्री संजय कुमार अग्रवाल और अपर सचिव (बजट) आशीष वच्छानी के अलावा बजट की तैयारी और संकलन प्रक्रिया में शामिल वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >