आधा भारत नहीं जानता कि कितने बैंक अकाउंट रखने चाहिए, जान जाएगा तो बन जाएगा अमीर

Bank Account: आज के समय में सही वित्तीय प्रबंधन जरूरी है. बिना योजना कई बैंक खाते खोलने से चार्ज कट सकता है. सही फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए कितने बैंक अकाउंट होने चाहिए, यह जानना जरूरी है.

Bank Account: आज के समय में हम सभी चाहते हैं कि हमारे पास पर्याप्त बचत हो और वित्तीय सुरक्षा बनी रहे. लेकिन कई बार हम बिना सोचे-समझे कई बैंक खाते खोल लेते हैं, जिससे पैसों का सही प्रबंधन करना मुश्किल हो जाता है. कई खातों में बैलेंस न रखने की वजह से बैंक माइनस बैलेंस या ज़ीरो बैलेंस पर चार्ज काट लेता है, जिससे हमारी बचत पर असर पड़ता है. इसलिए, यह जानना ज़रूरी है कि सही तरीके से फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए कितने बैंक अकाउंट होने चाहिए.

कितने बैंक अकाउंट रखना चाहिए?

बैंक अकाउंट

एक बेहतर वित्तीय प्रबंधन के लिए हमें तीन बैंक अकाउंट रखने चाहिए जैसे

1.Saving Account (बचत खाता)

यह खाता हमारी बचत और इमरजेंसी फंड के लिए होता है. इस खाते में हमें कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर राशि रखनी चाहिए ताकि किसी भी अनिश्चित परिस्थिति में हमें आर्थिक परेशानी न हो.

2.Investment Account (निवेश खाता)

यह खाता उन पैसों के लिए होता है जो हम निवेश के लिए अलग रखते हैं. इस खाते से हम फिक्स्ड डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड, शेयर मार्केट या अन्य निवेश के विकल्पों में पैसे डाल सकते हैं. इससे हमारी संपत्ति बढ़ती है और दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा मिलती है.

3.Expenses Account (व्यय खाता)

यह खाता हमारे दैनिक खर्चों के लिए होता है. इस खाते से हम घर का किराया, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, ग्रॉसरी आदि का भुगतान कर सकते हैं. इससे हमारी खर्च करने की आदतों पर भी नियंत्रण बना रहता है और हम बचत करने में सक्षम होते हैं.

कैसे करें बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट?

  • आय के अनुसार बजट बनाएं: अपनी कमाई को तीन हिस्सों में बांटें: खर्च, बचत और निवेश.
  • स्वचालित भुगतान सेट करें: ताकि हर महीने बचत और निवेश तय समय पर हो जाए.
  • ज़रूरत के अनुसार खातों का उपयोग करें: एक्सपेंस अकाउंट से सिर्फ ज़रूरी खर्च करें, सेविंग्स अकाउंट को इमरजेंसी के लिए रखें और इन्वेस्टमेंट अकाउंट से संपत्ति बढ़ाएं.
  • बचत की आदत डालें: फिजूलखर्ची से बचें और हर महीने एक निश्चित राशि बचाने की कोशिश करें.

Also Read: साल बदलते ही गौतम अडाणी की नेट वर्थ में आई गिरावट, अब इतने करोड़ के रह गए हैं मालिक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >