तकनीकी खराबी के बाद इंडिगो प्लेन को मोड़ा गया गुवाहाटी एयरपोर्ट, बीजेपी नेता समेत 150 लोग विमान में थे सवार

इंडिगो एयरलाइंस के विमान को तकनीकी खराबी के बाद गुवाहाटी मोड़ दिया गया. हवा में करीब 20 मिनट रहने के बाद पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, जिसके बाद विमान को गुवाहाटी ले जाया गया. एयरलाइंस ने कहा है कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.

असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गुवाहाटी की ओर मोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि विमान में आयी तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को गुवाहीटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल पर लैंड कराया गया. इंडिगो की इस विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली, बीजेपी के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला समेत 150 से अधिक यात्री यात्रा कर रहे थे. बता दें, उड़ान भरने के साथ ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

तकनीकी कारणों से करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान ने गुवाहाटी से आज यानी रविवार को टेक-ऑफ किया. जिसके बाद करीब 20 मिनट हवा में उड़ने के बाद विमान में कुछ तकनीकी समस्या दिखाई दी. विमान में खराबी को देखते हुए फ्लाइट को गुवाहाटी ले जाया गया. वहीं, एयरलाइंस ने कहा है कि विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. फ्लाइट में सवार बीजेपी नेता प्रशांत फूकन ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान को आपात लैंडिंग कराई गई. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >