दो दिन में ₹41,000 टूटी चांदी, सोना भी हुआ सस्ता, जानें क्यों आई कीमतों में इतनी बड़ी कमी

Gold-Silver Rate: सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 6 फरवरी को चांदी ₹13,155 गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलो पर आ गई है, वहीं सोना ₹1,013 सस्ता हुआ है. निवेशकों की मुनाफावसूली और घटती मांग को इस गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है.

Gold-Silver Rate: शादियों का सीजन हो या निवेश का मौका, हम भारतीयों की नजर हमेशा सोने के भाव पर टिकी रहती है. आज यानी 6 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है. चांदी ₹2.41 लाख प्रति किलो के करीब आ गई है, तो वहीं सोने के दाम में भी ₹1,000 से ज्यादा की कमी आई है. अगर आप खरीदारी के लिए सही मौके की तलाश में थे, तो आज के ताजा रेट्स आपको खुश कर सकते हैं.

कितने गिरे दाम ?

  • चांदी की बड़ी गिरावट: चांदी की कीमत में आज ₹13,155 की बड़ी कटौती हुई है, जिससे अब यह ₹2,41,184 प्रति किलो पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सिर्फ दो दिनों में ही चांदी ₹41,000 से ज्यादा सस्ती हो चुकी है.
  • सोना भी हुआ सस्ता: 24 कैरेट सोने के दाम में आज ₹1,013 की कमी आई है. अब 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,51,489 हो गई है. दो दिनों के आंकड़ों को देखें तो सोना करीब ₹6,600 से ज्यादा सस्ता हुआ है.

बता दें कि जनवरी के आखिरी हफ्ते में सोने और चांदी ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (All-time high) को छुआ था, लेकिन उसके बाद से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है.

क्यों गिर रहे हैं दाम ?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इस गिरावट के पीछे दो मुख्य कारण हैं.

  • मुनाफावसूली (Profit Booking): जब कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचीं, तो बड़े निवेशकों ने अपना मुनाफा निकालने के लिए कीमती धातुएं बेचना शुरू कर दिया.
  • कम मांग: कीमतें बहुत ज्यादा होने की वजह से आम ग्राहकों ने सोना-चांदी कम खरीदा, जिससे बाजार में डिमांड घट गई.

खरीदने जा रहे हैं? तो इन बातों को न भूलें

जेवर या सिक्का खरीदते समय ठगी से बचने के लिए दो जरूरी बातें गांठ बांध लें.

  • हॉलमार्क जरूर देखें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. ज्वेलरी पर लिखे अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे- AZ4524) को चेक करें, इससे सोने की शुद्धता की गारंटी मिलती है.
  • रेट चेक करें: दुकान पर जाने से पहले उस दिन का सही भाव जरूर पता कर लें. याद रखें कि 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं, इसलिए वजन और शुद्धता के हिसाब से कीमत का मिलान करें.

Also Read: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए ₹1.27 लाख करोड़ का बजट पेश किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >