Gold Silver Price: सोना चांदी के भाव 30 जून 2025, जानें झारखंड, बिहार से लेकर UP तक के रेट

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में अक्सर बदलाव देखने को मिलता है. ऐसे में आज 30 जून 2025 को झारखंड, बिहार से लेकर UP तक में क्या रेट चल रहा है आइयें इस आर्टिकल में जानते है.

Gold Silver Price: सोना चांदी के दाम में आज 30 जून को कितना बदलाव देखने को मिल रहा है. इस आर्टिकल में जानिए झारखंड, बिहार, UP में क्या चल रहा है सोना चांदी के रेट.

झारखंड में सोना चांदी की कीमत

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 91,100 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 95,660 रुपये है. वहीं, चांदी 1,19,000 रुपये प्रति किलो है.

शहर24 कैरेट सोने का रेट22 कैरेट सोने का रेटचांदी
रांची95,660 रुपये 91,100 रुपये1,19,000 रुपये
जमशेदपुर97,490 रुपये89,300 रुपये106,290 रुपये
बोकारो96,000 रुपये91,200 रुपये1,06,000 रुपये
देवघर95,630 रुपये87,661 रुपये106,280 रुपये

बिहार में सोना चांदी के रेट

बिहार की राजधानी पटना के ज्वेलरी बाजार में आज 24 कैरेट सोने का दाम 96,800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 99,704 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. जबकि, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
एक किलो चांदी की कीमत 107,000 प्रति किलो बिक रही है और जीएसटी जोड़ने के बाद 110, 210 रूपये.

UP में सोना चांदी के रेट

यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत कई शहरों में आज 30 जून को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 22 कैरेट सोना आज ₹89440 है, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹73180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, चांदी की कीमत आज ₹107.70 प्रति ग्राम और ₹1,07,700 प्रति किलोग्राम है.

Also Read: EPFO: PF बैलेंस को 1 मिनट में कैसे चेक करें, देखें पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >