सोना ₹1.44 लाख और चांदी ₹2.44 लाख पर, देखें 24 जून का पूरा हिसाब

Gold-Silver Price Today: जून महीने में सोना और चांदी अपने निचले स्तर के करीब पहुंच गए हैं. अगर खरीदारी का प्लान है तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

Gold-Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज की कीमतें जानना जरूरी है. 24 जून 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं के दाम में हल्की नरमी देखने को मिली है. खास बात यह है कि जून महीने में सोना और चांदी दोनों अपने निचले स्तर के आसपास पहुंच गए हैं. ध्यान दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह उपलब्ध अपडेट के आधार पर हैं.

सोने में कितनी आई नरमी?

आज 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,32,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. कल के मुकाबले सोने में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है. 

सोने का ताजा रेट टेबल(10 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹1,44,640₹1,44,740-₹100
रांची₹1,44,590₹1,44,690-₹100
लखनऊ₹1,44,740₹1,44,840-₹100
दिल्ली₹1,44,740₹1,44,840-₹100
मुंबई₹1,44,590₹1,44,690-₹100
कोलकाता₹1,44,590₹1,44,690-₹100
चेन्नई₹1,47,920₹1,48,020-₹100

चांदी ने कितना हुआ सस्ता?

चांदी के दाम में भी आज गिरावट देखने को मिली है. एक किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपये पर पहुंच गया है. कल के मुकाबले इसमें 100 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. हालांकि पिछले एक महीने में चांदी करीब 35,100 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है. 

चांदी का ताजा रेट टेबल(1 किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,44,900₹2,45,000-₹100
रांची₹2,44,900₹2,45,000-₹100
लखनऊ₹2,44,900₹2,45,000-₹100
दिल्ली₹2,44,900₹2,45,000-₹100
मुंबई₹2,44,900₹2,45,000-₹100
कोलकाता₹2,44,900₹2,45,000-₹100
चेन्नई₹2,49,900₹2,50,000-₹100

ये भी पढ़ें: कहीं बढ़ा, कहीं घटा, कहीं जस का तस! देखें आपके शहर का पेट्रोल-डीजल का पूरा हिसाब 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >