Gold Silver Price Today: सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: US जॉब्स डेटा उम्मीद से बेहतर आने के बाद फेड के दिसंबर में रेट कट न करने की आशंका बढ़ गई, जिससे सोना–चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. वैश्विक दबाव और रुपये की कमजोरी के बीच COMEX और MCX दोनों पर गोल्ड–सिल्वर नीचे फिसले.

Gold Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार–चढ़ाव जारी है. कभी तेज़ गिरावट तो कभी मामूली बढ़त.कीमती धातुओं का बाजार इन दिनों बेहद अस्थिर दिखाई दे रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA), ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन और MCX के ताजा रेट के आधार पर आज के सोना–चांदी के भाव इस प्रकार हैं.

IBJA के मुताबिक सुबह के सोने–चांदी के रेट

सोमवार सुबह IBJA द्वारा जारी रेट के अनुसार

शुद्धताकीमत
सोना 24 कैरेट₹1,23,146 प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,22,653 प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,12,802 प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹92,360 प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹72,040 प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 शुद्धता₹1,51,129 प्रति किलोग्राम

IBJA के अनुसार सुबह के व्यापार में सोने और चांदी दोनों में गिरावट का रुझान रहा.

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर आज का रुख

फ्यूचर्स मार्केट में सोमवार को सोने और चांदी दोनों में दबाव दिखा. दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा में ₹355 की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव कम होकर ₹1,22,372 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस दौरान कुल 10,453 लॉट का कारोबार हुआ. वहीं दिसंबर चांदी वायदा भी कमजोर रहा और इसमें ₹2,111 की तेज गिरावट देखने को मिली. गिरावट के बाद इसकी नई कीमत ₹1,52,040 प्रति किलोग्राम रही, जबकि कुल 12,907 लॉट का ट्रेड हुआ.

कीमती धातुओं में गिरावट क्यों?—एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई के हवाले से ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी ने बताया कि अपेक्षा से बेहतर आए अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने इस संभावना को और मजबूत कर दिया है कि फेडरल रिज़र्व दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना–चांदी पर दबाव बढ़ा है. सितंबर महीने में US नॉन-फार्म पेरोल 119,000 के स्तर पर पहुँचा, जो अनुमानित 50,000 से कहीं ज्यादा है. उन्होंने यह भी कहा कि रुपये में तेज गिरावट के कारण घरेलू बाजार में सोने की गिरावट बाद के घंटों में कुछ हद तक सीमित रही.

उधर, LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, वैश्विक बाजार में COMEX गोल्ड करीब 1% टूटकर $4,035 पर आ गया है. हालांकि रुपये की कमजोरी ने MCX पर सोने की गिरावट को कुछ नियंत्रित रखा. उनका कहना है कि अमेरिकी जॉब्स डेटा ने फेड की दिसंबर में संभावित रेट कट की उम्मीद को कमजोर कर दिया, जिससे वैश्विक सेंटीमेंट दबाव में है. त्रिवेदी के मुताबिक, निकट भविष्य में सोना ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास उतार–चढ़ाव दिखा सकता है.

Also Read : गरीबों को भी अमीर बनाता है म्यूचुअल फंड, कम पैसों में भी बन जाता है बड़ा फंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >