सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 20 जुलाई को तेजी दर्ज की गई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,095 बढ़कर ₹1,42,000 के पार पहुंच गई है. वहीं, एक किलो चांदी ₹4,101 महंगी होकर करीब ₹2.20 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है.
आज का गोल्ड और सिल्वर रेट
- 24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,42,000 के पार (₹1,095 की बढ़त)
- चांदी (1 किलो): ₹2.20 लाख (₹4,101 की बढ़त)
अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग क्यों होते हैं?
देशभर में सोने की कीमतें एक जैसी नहीं होतीं. इसके पीछे कई वजहें होती हैं.
- ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च: एक शहर से दूसरे शहर सोना पहुंचाने में परिवहन और सुरक्षा लागत जुड़ती है.
- स्थानीय मांग: जिन शहरों में सोने की मांग ज्यादा होती है, वहां कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है.
- ज्वेलरी एसोसिएशन: स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं.
- पुराने स्टॉक की लागत: ज्वेलर्स ने जिस कीमत पर सोना खरीदा होता है, उसका असर बिक्री मूल्य पर पड़ता है.
इस साल कितना बदला सोने-चांदी का भाव?
साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में करीब ₹9,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.42 लाख के पार पहुंच गया है.
वहीं, चांदी की कीमत में साल की शुरुआत की तुलना में करीब ₹10,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2.30 लाख प्रति किलो थी, जो फिलहाल करीब ₹2.20 लाख प्रति किलो है.
हालांकि, इस दौरान 29 जनवरी 2026 को दोनों की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थीं. उस दिन सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी.
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. BIS हॉलमार्क जरूर देखें : हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें. हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है.
2. खरीदने से पहले रेट जरूर जांचें : सोना खरीदने से पहले IBJA या अन्य विश्वसनीय स्रोतों से 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा भाव की पुष्टि जरूर कर लें. इससे सही कीमत पर खरीदारी करने में मदद मिलेगी.
