Gold-Silver Price: रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार! सोने-चांदी की कीमतें नए शिखर पर, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price: 7 अक्टूबर 2025 को सोना और चांदी दोनों ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,19,249 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी ₹1,48,833 प्रति किलो के पार पहुंची. कमजोर रुपया और वैश्विक अनिश्चितता से निवेशकों का रुझान बढ़ा है.

Gold-Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेज उछाल देखा जा रहा है. भारत में यह दोनों कीमती धातुएं एक बार फिर नए रिकॉर्ड बना रही हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव ₹2,295 की बढ़त के साथ ₹1,19,249 प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, चांदी ₹3,223 उछलकर ₹1,48,833 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई.

दिल्ली सर्राफा बाजार में नए शिखर पर सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में सोना ₹2,700 की तेजी के साथ ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया. वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹1,22,700 प्रति 10 ग्राम पर रहा. यह उछाल विदेशी बाजारों में निवेश की बढ़ती मांग और रुपये की कमजोरी के कारण आया. इस साल अब तक सोने में 65.04% की वृद्धि दर्ज की गई है. दिसंबर 2024 में यह ₹78,950 प्रति 10 ग्राम था, जो अब ₹1,23,300 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है.

चांदी भी उछली, ₹1.57 लाख प्रति किलो पर पहुंची

सोने की तरह चांदी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया है. सोमवार को यह ₹7,400 बढ़कर ₹1,57,400 प्रति किलो पर पहुंच गई. दिसंबर 2024 में चांदी ₹89,700 प्रति किलो थी, यानी चालू वर्ष में 75.47% की जबरदस्त तेजी आई है.

आज के ताजा सोना-चांदी रेट (7 अक्टूबर 2025)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट₹1,19,249 / 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट₹1,18,771 / 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट₹1,09,232 / 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट₹89,437 / 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट₹69,761 / 10 ग्राम
चांदी 999₹1,48,833 / किलो

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी

वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं.

  • हाजिर सोना: $3,949.58 प्रति औंस (2% की बढ़त)
  • चांदी: $48.75 प्रति औंस (1% से अधिक तेजी)
  • दिसंबर वायदा सोना: $3,973.60 प्रति औंस
  • चांदी वायदा: $48.58 प्रति औंस

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, सोना नए रिकॉर्ड पर इसलिए पहुंचा है क्योंकि निवेशक इसे सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं. अमेरिका में सरकारी कामकाज ठप होने की आशंका और डॉलर की कमजोरी ने सोने की मांग को और बढ़ाया है. इसके अलावा, वैश्विक महंगाई, भू-राजनीतिक तनाव और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से भी कीमतों में उछाल देखा जा रहा है.

Also Read : मंगलवार 7 अक्टूबर को बैंक रहेंगे बंद, जानें क्या कहती है आरबीआई की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >