Gold-Silver Price: सोने का भाव बढ़कर 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी में कोई बदलाव नहीं

Gold-Silver Price: रिपोर्ट के अनुसार सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही

Gold-Silver Price: राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 82,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. सोमवार को सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 81,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, मंगलवार को चांदी की कीमत 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

वैश्विक बाजारों में, कॉमेक्स सोना वायदा 18.20 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,730.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमत मंगलवार को छह नवंबर के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंची, लेकिन फिर नीचे आकर 2,725 डॉलर के आसपास कारोबार कर रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शुल्क दर पर टिप्पणी ने वैश्विक व्यापार युद्ध की चिंता को जन्म दिया है.

Also Read : Jio Coin: अंबानी का सिक्का कभी नहीं पड़ेगा फीका, जानें इसकी कीमत और खरीदने का तरीका

चांदी कॉमेक्स वायदा भी एशियाई बाजार में 0.15 प्रतिशत घटकर 31.10 डॉलर प्रति औंस पर बना रहा.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, हालांकि मंगलवार को अमेरिका से कोई महत्वपूर्ण आर्थिक डेटा नहीं आ रहा है, लेकिन कारोबारी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनके आगामी नीतिगत कदमों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जो सर्राफा बाजार में और अस्थिरता पैदा कर सकते हैं.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक मानव मोदी का कहना है कि बाजार प्रतिभागी दावोस में अधिकारियों से मिलने वाली जानकारी पर भी नजर बनाए रखेंगे, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है. इसके अतिरिक्त, अमेरिकी बाजारों के छुट्टी के बाद खुलने से भी बाजार में हलचल देखने को मिल सकती है.

Also Read : झोला लेकर महाकुंभ पहुंचीं 775 करोड़ की मालकिन, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >