Gold-Silver Price : सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर, चांदी 500 रुपये फिसली

Gold-Silver Price : सोने की कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है, जबकि चांदी की कीमत 500 रुपये गिरकर वर्तमान में 73,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

Gold-Silver Price : दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी. बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारी सोमवार को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उद्घाटन भाषण का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही भविष्य के कारोबार के लिए कोई रास्ता चुनेंगे.

शुक्रवार को सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ था. सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. पिछले साल 31 अक्टूबर को स्थानीय बाजारों में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 82,400 रुपये और 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था.

हालांकि, चांदी की कीमत शुक्रवार को 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 500 रुपये घटकर 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इस बीच, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 2,746.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.

Also Read : मोदी सरकार का ‘मास्टर प्लान, टेलीकॉम सेक्टर में अंबानी और मित्तल का दबदबा खत्म करने की तैयारी

कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार, सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने से पहले कॉमेक्स सोना वायदा 2,750 डॉलर से नीचे कारोबार कर रहा था.

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि हाल ही में उम्मीद से कम अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दरों में और कटौती के बारे में अटकलों को हवा दी है, जो आमतौर पर गैर-ब्याज-असर वाली संपत्ति के रूप में सोने की अपील का समर्थन करता है.

मिराय एसेट शेयरखान के एसोसिएट उपाध्यक्ष-बुनियादी मुद्रा और जिंस प्रवीण सिंह ने कहा कि धातु में तेजी की बजाय गिरावट की संभावना अधिक है, क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अमेरिकी सीपीआई आंकडों में मामूली बदलाव से फेड की मौद्रिक नीति के रुख में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

साथ ही, एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. “राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण जनवरी में अबतक सोने की कीमत में तीन प्रतिशत से अधिक और चांदी की कीमत में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है.”

Also Read: Bettiah Royal Family : 80 साल बाद बेतिया राजा का संदूक खुला, बेशकीमती गहनों को देख अफसर भी रह गए हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >