Gold Silver Price: पिछले कुछ दिनों की बढ़त के बाद आज यानी शुक्रवार, 17 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच निवेशकों द्वारा की जा रही मुनाफावसूली ने कीमतों को नीचे धकेल दिया है.
आज क्या रहे दाम? (IBJA के अनुसार)
सोना: 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,748 गिरकर ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. कल यह ₹1.53 लाख पर था.
चांदी: चांदी में बड़ी गिरावट आई है. यह ₹3,362 सस्ती होकर ₹2.48 लाख प्रति किलो पर आ गई है.
बड़ी बात: जंग के साये में पिछले 49 दिनों के अंदर सोना ₹7,739 और चांदी करीब ₹18,770 तक सस्ती हो चुकी है.
रिकॉर्ड स्तर से कितनी आई गिरावट?
इस साल सोने और चांदी ने जो रफ्तार पकड़ी थी, वह अब थमती नजर आ रही है:
सोना: 29 जनवरी 2026 को सोना ₹1.76 लाख के अपने उच्चतम स्तर पर था. अब यह वहां से ₹25,000 सस्ता हो चुका है.
चांदी: चांदी में तो ‘क्रैश’ जैसी स्थिति है. जनवरी में ₹3.86 लाख का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अब ₹1.38 लाख गिरकर ₹2.48 लाख पर आ गई है.
क्यों गिर रहे हैं दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि जंग के माहौल में शुरुआत में कीमतें बढ़ी थीं, लेकिन अब डॉलर में उतार-चढ़ाव और ग्लोबल मार्केट में हो रही मुनाफावसूली (Profit Booking) के कारण दाम नीचे आ रहे हैं. साथ ही, मांग में कमी भी एक बड़ी वजह है.
आपके शहर में रेट अलग क्यों होते हैं?
देश के अलग-अलग कोनों में सोने के दाम में फर्क होने की 4 मुख्य वजहें हैं:
- ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना सुरक्षित पहुंचाने का खर्च.
- लोकल एसोसिएशन: स्थानीय मांग और सप्लाई के हिसाब से हर शहर के ज्वेलर्स अपनी एसोसिएशन के जरिए रेट तय करते हैं.
खरीद की मात्रा: जहां खपत (जैसे दक्षिण भारत) ज्यादा है, वहां थोक खरीद का असर पड़ता है.
पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स के पास पुराने रेट पर खरीदे गए स्टॉक की उपलब्धता.
Also Read: कब बढ़ेगी सैलरी और पेंशन? जानिए कमिटी से लेकर फिटमेंट फैक्टर तक की पूरी कहानी
