सोना-चांदी खरीदारों की हुई बल्ले-बल्ले! 15 जून को कीमतों में आई नरमी

Gold-Silver Price: 15 जून को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. पटना, रांची, लखनऊ समेत जानें प्रमुख शहरों के ताजा रेट आज क्या हैं.

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. 15 जून 2026 की सुबह सोने और चांदी दोनों के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि कमी बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन लगातार कीमतों पर नजर रखने वाले खरीदारों के लिए यह अहम अपडेट है. ध्यान रहे कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह जारी भाव के आधार पर हैं. 

आज सोने का भाव कितना है?

आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,49,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव भी 10 रुपये घटकर 1,36,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. अगर कल के मुकाबले देखें तो गिरावट मामूली है, लेकिन जून महीने में अब तक सोने के दाम करीब 4.58% नीचे आ चुके हैं. 

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट (10 ग्राम)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹1,49,120₹1,49,130-₹10
लखनऊ₹1,49,220₹1,49,230-₹10
रांची₹1,49,070₹1,49,080-₹10
दिल्ली₹1,49,220₹1,49,230-₹10
मुंबई₹1,49,070₹1,49,080-₹10
कोलकाता₹1,49,070₹1,49,080-₹10
बेंगलुरु₹1,49,070₹1,49,080-₹10
चेन्नई₹1,51,190₹1,51,200-₹10

चांदी में क्या हुआ?

चांदी के दाम में आज 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. देश के ज्यादातर शहरों में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है. जून की शुरुआत से अब तक चांदी करीब 7.18% सस्ती हो चुकी है. 

प्रमुख शहरों में चांदी का रेट (1 किलो)

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,59,900₹2,60,000-₹100
लखनऊ₹2,59,900₹2,60,000-₹100
रांची₹2,59,900₹2,60,000-₹100
दिल्ली₹2,59,900₹2,60,000-₹100
मुंबई₹2,59,900₹2,60,000-₹100
कोलकाता₹2,59,900₹2,60,000-₹100
बेंगलुरु₹2,59,900₹2,60,000-₹100
चेन्नई₹2,69,900₹2,70,000-₹100

खरीदारी करने वालों के लिए क्या मतलब है?

आज की गिरावट भले ही छोटी हो, लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों अपने ऊंचे स्तर से नीचे आए हैं. ऐसे में जिन लोगों की शादी, इनवेस्टमेंट या त्योहारों की खरीदारी का प्लान है, उनके लिए बाजार पर नजर बनाए रखना फायदेमंद हो सकता है. फिलहाल 15 जून को दोनों कीमती धातुएं हल्की नरमी के साथ कारोबार करती दिख रही हैं. 

ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के तेवर हुए ढीले, चेक करें 15 जून की लेटेस्ट रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >