Gold Rate Today : दिवाली तक 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है सोना, जानें ताजा भाव

Gold Rate Today: देश में सोने की कीमत में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. ऐसे में यदि आप पीली धातु खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसकी ताजा कीमत पर नजर जरूर दौड़ा लें. दिवाली तक सोने की कीमत में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

Gold Rate Today: भारत में सोने की कीमत ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर पहुंच चुकीं हैं. इसकी वजह अमेरिका में संभावित सरकारी शटडाउन को लेकर चिंता है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं और सोने की मांग में इजाफा हुआ है. 24 कैरेट सोना सबसे महंगा होता है और आमतौर पर निवेश के लिए लोग इसे सबसे अच्छा समझते हैं. वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना ज्यादातर गहनों में प्रयोग किया जाता है. सोना को निवेश और आभूषण दोनों के लिए लोग यूज में लाते हैं.

सोने की कीमत में थोड़ी दिखी गिरावट

सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आइए नजर डालते हैं भारत में सोने की कीमत पर. 24 कैरेट सोना ₹11,869 है, जो ₹55 घटकर आया है, यानी कीमत में गिरावट हुई है. 22 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹10,880 में है, जो ₹50 कम हुआ है. इसका मतलब है कि इसकी कीमत में भी गिरावट हुई है. वहीं, 18 कैरेट सोना प्रति ग्राम ₹8,902 में कारोबार कर रहा है, जो ₹38 कम हुआ है.

दिवाली तक 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है सोना

लोग के मन में सवाल आ रहा है कि धनतेरस और दीवाली तक सोना खरीदना चाहिए या नहीं? बड़ा सवाल ये है कि क्या दिवाली तक सोने की कीमत 1,25,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगी. वर्तमान बाजार के रुझानों और तेजी को देखकर विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोने की कीमत दिवाली तक 1,25,000 रुपए का स्तर पार कर सकती है. निवेशक इसे एक सुरक्षित और लाभदायक विकल्प मानकर सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें : नवरात्रि में सोने-चांदी ने फिर रचा इतिहास! चांदी 1.5 लाख के नए शिखर पर, जानें आज का ताजा भाव

क्यों बढ़ रही है सोने की कीमत?

सोने की कीमतें बहुत बढ़ रही हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि निवेशक अमेरिका में सरकार की स्थिति, ट्रेड वार और फेडरल रिजर्व की नीतियों पर विवाद के कारण अलर्ट मोड पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व पर बयान, नए टैक्स और बड़े खर्च की योजनाओं ने अनिश्चितता बढ़ा दी है. इसके चलते लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग और कीमतें बढ़ रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >