Dhanteras 2020,Gold Price Updates : धनतेरस पर क्या है सोने की कीमत जानें यहां, खरीदारी का यह है शुभ मुहूर्त
Copied link
Gold Price today LIVE Updates : क्या इस दिवाली और धनतेरस (dhanteras and diwali 2020) में सोना सस्ता (gold rate down) हो जाएगा ? यह सवाल हर खरीददार के मन में अभी उठ रहा है. बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81 रुपये घटकर 50,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी. सोने-चांदी की कीमत को लेकर बने रहें preabhatkhabar.com के साथ…gold rate today
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि शुक्रवार को यह 65 रुपये की तेजी के साथ 50665 रुपये पर खुला.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
सोना भाव 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,863.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,863.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी के सौदे
गुरुवार को एमसीएक्स पर दिसंबर डिलिवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 104 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत सुधरकर 50,273 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इस वायदा अनुबंध के तहत 9,890 लॉट का कारोबार हुआ.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
सोना वायदा भाव तेज
त्यौहारी मौसम में हाजिर मांग बढ़ने से सोना वायदा भाव गुरुवार को 104 रुपये बढ़कर 50,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
सोना 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,865 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था. चांदी 24.09 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
तपन पटेल ने कहा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मौजूदा त्योहारी सत्र में सोना व चांदी की कीमतें इसी दायरे में रहने की उम्मीद है. इनके भाव में निवेशकों व उपभोक्ताओं को कम उथल-पुथल देखने को मिलेगा.उन्होंने यह भी कहा कि धनतेरस के पावन मौके पर आभूषण निर्माताओं को अच्छी त्योहारी बिक्री की उम्मीद है.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
चांदी में चार रुपये की मामूली गिरावट
चांदी भी चार रुपये की मामूली गिरावट के साथ 62,037 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी. इससे पहले बुधवार को चांदी 62,041 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी.
6:51 PM. 13 Nov 206:51 PM. 13 Nov
सोने की कीमत
बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81 रुपये घटकर 50,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी.
2:21 AM. 13 Nov 202:21 AM. 13 Nov
धनतेरस के दिन 104 रुपये चढ़ा सोना, चांदी 211 रुपये टूटा
आज धनतेरस के दिन सोना 104 रुपये बढ़कर 50,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि कमजोर मांग के कारण चांदी वायदा भाव बृहस्पतिवार को 211 रुपये टूटकर 62,330 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया.
2:21 AM. 13 Nov 202:21 AM. 13 Nov
धनतेरस पर 80 फीसदी तक कारोबार की संभावना
कोरोना वायरस के कारण इस बार बाजारों में भीड़ कम है. सोना-चांदी के कारोबारियों का कहना है कि वर्ष धनतेरस पर 80 फीसदी तक कारोबार की संभावना है.
11:17 PM. 12 Nov 2011:17 PM. 12 Nov
कोरोना महामारी के कारण दुकानों पर भीड़ कम, लोग खरीद रहे हल्के गहने
कोरोना महामारी के कारण इस बार धनतेरस पर दुकानों में भीड़ कम नजर आ रही है. लोगों की रुचि हल्के गहने खरीदने में दिख रही है. अर्थव्यवस्था की खस्ता हाल के बीच लोग 20 प्रतिशत तक हल्के गहने ले रहे हैं.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
146 रुपये की तेजी के साथ खुला सोना
धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. MCX पर आज सोना (Gold) 146 रुपये की तेजी के साथ खुला.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
शुरुआती कारोबार में ही सोने की कीमत
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही सोने की कीमत ने 50264 रुपये का न्यूनतम स्तर और 50347 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया. सुबह दस बजे यह 121 रुपये की तेजी के साथ 50290 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. फरवरी डिलीवरी वाले सोने की बात करें तो ये भी 193 रुपये की तेजी के साथ 50430 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की बात
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की बात करें तो ये पिछले सत्र में 50169 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था. गुरुवार को यह 146 रुपये की तेजी के साथ 50290 रुपये पर यह खुला.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
मेकिंग चार्जेज पर 25 फीसदी तक छूट
टाटा ग्रुप की कंपनी तनिष्क गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी वैल्यू पर मेकिंग चार्जेज पर 25 फीसदी तक छूट ग्राहकों को दे रही है. आपको बता दें कि तनिष्क के देशभर में स्टोर हैं.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
यहां मिल रहा है सस्ता सोना
Joyalukkas, BAanglore Refinery और मालाबार गोल्ड जैसे कई जाने माने ब्रांड सोने और चांदी के सिक्कों और बार पर छूट देने का काम कर रहे हैं. यही नहीं फैशन ज्वेलरी पर भी मेकिंग चार्जेज पर 50 फीसदी तक छूट मिल रही है.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
ऐमजॉन के धनतेरस शॉपिंग स्टोर में
ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन के धनतेरस शॉपिंग स्टोर में आप सोने और चांदी के सिक्के पर 20 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं. आप यहां से 1 ग्राम, 2 ग्राम, 3-5 ग्राम और 8 ग्राम या इससे अधिक वजन के सिक्के खरीद सकते हैं.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
सोना खरीदने का चलन
धनतेरस एक ऐसा त्योहार है जिसमें हमारे यहां सोना खरीदने का चलन है. भगवान धन्वतरि और कुबेर की पूजा के इस त्योहार में सोने की खरीदारी काफी अहम मानी जाती है.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
बढ़ सकती है त्योहारी खरीद
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, धनतेरस से पहले सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट का फायदा त्योहारी खरीद में देखने को मिल सकता है. इससे ग्राहक और दुकानदारों दोनों को फायदा हो सकता है.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
सोना ऊंचे में 52300, नीचे में 52175 रुपये
बुधवार को इंदौर में हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52300, नीचे में 52175 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी ऊंचे में 62800 व नीचे में 62500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
इंदौर के सर्राफा बाजार
इंदौर के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 650 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि लिए रहे
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
सोना भाव हल्का बढ़कर 1,877 डॉलर
बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना भाव हल्का बढ़कर 1,877 डॉलर और चांदी समान स्तर पर रहते हुए 24.20 डॉलर प्रति औंस पर रही.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
तपन पटेल ने कहा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली सर्राफा के हाजिर बाजार में 24 कैरट के सोने का भाव तीन रुपये बढ़ा. इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव रहना और रुपये के मूल्य में ह्रास होना है.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
पिछले कारोबारी दिवस में
पिछले कारोबारी दिवस में सोना 50,111 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 61,572 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
बुधवार को सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक बुधवार को सोना तीन रुपये बढ़कर 50,114 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जबकि चांदी भाव 451 रुपये की तेजी के साथ 62,023 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
मामूली बढ़त
वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को तीन रुपये की मामूली बढ़त लिए रहा. वहीं चांदी के भाव में 451 रुपये तक की तेजी रही.
7:58 PM. 12 Nov 207:58 PM. 12 Nov
आज रात में कर सकते है धनतेरस की खरीदारी
आज रात में त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. शाम के समय धनतेरस की खरीदारी की जा सकती है. वहीं, 13 नवंबर दिन शुक्रवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा.
11:38 AM. 12 Nov 2011:38 AM. 12 Nov
27 मिनट तक है शुभ मुहूर्त
इस साल धनरेसत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा. इस बार महज 27 मिनट के इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना फलदायी माना जाएगा. इसी वक्त अगर कोई दीपदान करता है तो भी शुभ होगा. जानकारी के लिए बता दें कि 13 नवंबर को धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला मुहूर्त सुबह 7 से 10 बजे तक है. जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 1 से 2.30 बजे तक रहेगा.
2:25 AM. 12 Nov 202:25 AM. 12 Nov
चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 10 November 2020)
मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1431 रुपये की गिरावट आई है. नए दाम 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम है. सोमवार को एक किलोग्राम चांदी 63,648 रुपये पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी गिरकर 24.31 डॉलर प्रति औंस रह गई है.
2:25 AM. 12 Nov 202:25 AM. 12 Nov
मंगलवार को ये थी सोने की कीमत
मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमतों में 1431 रुपये की गिरावट आई है. नए दाम 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम है. सोमवार को एक किलोग्राम चांदी 63,648 रुपये पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी गिरकर 24.31 डॉलर प्रति औंस रह गई है.
2:25 AM. 12 Nov 202:25 AM. 12 Nov
सर्राफा बाजार में भी भारी गिरावट
सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां सोने में 662 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है. इस गिरावट के बाद सोने के दाम 50,338 रुपए प्रति दस ग्राम हो चुका है. मंगलवार को सर्राफा कारोबार में सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है. इसमें पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,000 के स्तर पर आ गया था. माना जा रहा है कि आने वाले समय में सोने में और गिरावट दिख सकती है.
1:09 AM. 12 Nov 201:09 AM. 12 Nov
सर्राफा बाजारों में बढ़े दाम
सोने की कीमतों में बढ़त का सिलसिला सोमवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 277 रुपये की बढ़त के साथ 52,183 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,906 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. दुनिया भर के वायदा बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई हो, लेकिन घरेलू बाजार में सोने के रेट में तेजी जारी है.
1:09 AM. 12 Nov 201:09 AM. 12 Nov
मांग में बढ़ोतरी
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी तिमाही में सोने की मांग में इजाफा हुआ है. तिमाही दर तिमाही के दौरान सोने की मांग करीब 36 फीसदी बढ़कर 86.6 टन के करीब पहुंच चुकी है. मांग में सोने के गहने के अलावा सिक्के. छड़ इत्यादि भी शामिल हैं.
12:35 AM. 12 Nov 2012:35 AM. 12 Nov
क्यों आई सोने के भाव में गिरावट
एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट (कमोडिटी और रिसर्च) अनुज गुप्ता ने हिंदुस्तान को बताया कि कोरोना का टीका आने की खबर से आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में और गिरावट देखने को मिल सकती है. वैश्विक बाजार में सोने के भाव में 100 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है. इसका असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार में देखने को मिलेगा.
12:35 AM. 12 Nov 2012:35 AM. 12 Nov
मांग में बढ़ोतरी
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल रिपोर्ट के मुताबिक तीसरी तिमाही में सोने की मांग में इजाफा हुआ है. तिमाही दर तिमाही के दौरान सोने की मांग करीब 36 फीसदी बढ़कर 86.6 टन के करीब पहुंच चुकी है. मांग में सोने के गहने के अलावा सिक्के. छड़ इत्यादि भी शामिल हैं.
11:24 PM. 11 Nov 2011:24 PM. 11 Nov
शुद्धता की करें जांच
हम सोने चांदी की खरीदारी बैंक या फिर किसी सर्राफा बाजार में जौहरी के यहां से कर सकते हैं लेकिन यहां सबसे बड़ा अंतर यह है कि जब हम किसी दुकान से सोना खरीदते हैं तो वहां खरीदा हुआ सोना वापस उसे बेच सकते हैं लेकिन बैंक मे खरीदा हुआ सोना लौटा नहीं सकते. आप जब भी सोने की खरीदारी करें तो सोने शुद्धता की जांच करना न भूलें. आपको बता दें कि आप सोने की शुद्धता को हॉल मार्क देखकर पता लगा सकते हैं.
10:45 PM. 11 Nov 2010:45 PM. 11 Nov
डॉलर के कमजोर रहने से मिलता है गोल्ड को सपोर्ट
अमेरिका में राहत पैकेज बढ़ने की उम्मीद और डॉलर के कमजोर रहने से गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिलता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विकसित देशों में मॉनेटरी पॉलिसी को आसान बनाने से आने वाले महीनों में इनफ्लेशन बढ़ सकता है.
10:23 PM. 11 Nov 2010:23 PM. 11 Nov
वायदा बाजार में सोना-चांदी का भाव
हालांकि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ता है, लेकिन वायदा बाजार में मंगलवार को दोनों ही कीमती मेटल्स में तेजी देखने को मिली है. MCX पर सोने का दिसंबर वायदा 725 रुपये महंगा होकर 50473 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी का दिसंबर वायदा 2145 रुपये चढ़कर 62999 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.
9:49 PM. 11 Nov 209:49 PM. 11 Nov
कितना है गोल्ड-सिल्वर का सपोर्ट लेवल?
जैन ने आगे कहा कि MCX में गोल्ड का सपोर्ट लेवल 50330-50000 रह सकता है जबकि इसका रेजिस्टेंस 50800-51000 लेवल पर रह सकता है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसका सपोर्ट लेवल 62500-61800 है जबकि इसका रेजिस्टेंस लेवल 63660-64400 है. निवेशक गोल्ड को 50,000 रुपए के लेवल में और सिल्वर को 61800 रुपए के लेवल में खरीद सकते हैं.
9:44 PM. 11 Nov 209:44 PM. 11 Nov
घरेलू बाजार में सोना सस्ता
दुनिया भर के वायदा बाजार में गोल्ड की कीमतों में मची इस उथल पुथल का असर भारत के घरेलू बाजार पर दिखा, मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 662 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 50,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि दिल्ली सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमतों का भाव 1431 रुपए गिरकर 62,217 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है.
9:06 PM. 11 Nov 209:06 PM. 11 Nov
किस वजह से सोने के दामों में आई गिरावट
अमेरिकी फार्मा कंपनी फाइजर और उसकी जर्मनी की पार्टनर कंपनी BioNTech SE का दावा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन तीसरे चरण के ट्रायल में 90 फीसदी प्रभावी है. कोरोना काल में यह दो कंपनियां पहली ऐसी कंपनी हैं जिन्होंने वैक्सीन के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल और सफल परिणाम का आंकड़ा पेश किया है.
9:06 PM. 11 Nov 209:06 PM. 11 Nov
सोने की उपभोक्ता मांग 35.8 प्रतिशत बढ़ी
भारत में सोने की उपभोक्ता मांग चालू कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 35.8 प्रतिशत बढ़कर 86.6 टन पर पहुंच गई है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें सोने के आभूषण, छड़ और सिक्के शामिल हैं. हालांकि, सालाना आधार पर सोने की उपभोक्ता मांग अभी काफी पीछे है. लेकिन इस बार तीसरी तिमाही की मांग पिछले साल इसी अवधि स 30.1 प्रतिशत कम रही.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है
धनतेरस का खास अवसर आने वाला है और इस अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन खरीदारी से पहले सोने की शुद्धता चेक करना एक जरूरी चीज है. नहीं तो आप ठगे भी जा सकते हैं.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
सोने के साथ आज चांदी वायदा भी नरम
सोने के साथ आज चांदी वायदा भी 287 रुपये यानी 0.34 फीसदी की नरमी के साथ 62,832 रुपये प्रति किलोग्राम था.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना
बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली. कमोडिटी एक्सचेंज MCX में गोल्ड फ्यूचर्स 91 रुपये यानी 0.18 फीसदी गिरकर 50,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
धनतेरस पर लोग सोना चांदी खरीदना पसंद करते हैं
धनतेरस का पर्व दिवाली से दो दिन पहले आता है और इस दिन लोग सोना चांदी खरीदना पसंद करते हैं.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
सुबह दस बजे का हाल
सुबह दस बजे सोना 81 रुपये की गिरावट के साथ 50420 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. फरवरी डिलीवरी वाला सोना भी 98 रुपये की गिरावट के साथ 50479 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.
8:15 PM. 11 Nov 208:15 PM. 11 Nov
शुरुआती कारोबार में
बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही सोना ने 50350 रुपये का न्यूनतम स्तर और 50463 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया.
5:11 PM. 11 Nov 205:11 PM. 11 Nov
बुधवार को सोना 57 रुपये की गिरावट के साथ 50444 रुपये पर खुला
MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50501 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि बुधवार को यह 57 रुपये की गिरावट के साथ 50444 रुपये पर खुला है.
5:00 PM. 11 Nov 205:00 PM. 11 Nov
57 रुपये की गिरावट के साथ खुला
धनतेरस से पहले आज सोने की कीमतों (Rate of Gold) में मामूली गिरावट नजर आ रही है. MCX पर बुधवार को सोना (Gold) 57 रुपये की गिरावट के साथ खुला.
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
सोना 662 रुपये टूटा
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 662 रुपये टूटकर 50,338 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी भी 1,431 रुपये के नुकसान से 62,217 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,648 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
तपन पटेल ने कहा
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि भारत में सोने की कीमतों में ‘करेक्शन’ से धनतेरस से पहले इसकी त्योहारी खरीद बढ़ सकती है. मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,886 डॉलर प्रति औंस पर था. वहीं चांदी 24.31 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्बिसेजे के उपाध्यक्ष (जिंस बाजार अनुसंधान) नवनीत दमानी की राय में सोमें यह गिरावट शेयर बांड जैसी ज्यादा जोखिम भरी सम्पत्तियों की ओर निवेशकों का झुकाव अचानक बढने से है. यह झुकाव अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत के साथ साथ कोविड19 की वैक्सीन के विकास में फाइजर की सफलता की अप्रत्याशित घोषणा से है. उनकी राय में सोना अभी 49,600-50,900 के दायरे में रह सकता है.
Azim Premji News: मुकेश अंबानी को पछाड़कर यह शख्स निकला आगे, बना सबसे बड़ा दानवीर
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
वायदा कारोबार में सोना मजबूत
इधर हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच वायदा कारोबार में सटोरियों के ताजा सौदे करने से स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का वायदा भाव 836 रुपये बढ़कर 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर के लिये सोने का वायदा अनुबंध 836 रुपये यानी 1.68 प्रतिशत बढ़कर 50,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इस अनुबंध में कुल मिलाकर 10,846 लॉट के लिये सौदे किये गये.
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
बाजार विश्लेषकों ने कहा
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा नये सौदे किये जाने से सोना वायदा में मजबूती का रुख रहा. वैश्विक बाजारों में न्यूयार्क में सोना 1.74 प्रतिशत बढ़कर 1,886.60 डालर प्रति औंस पर बोला गया.
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
इंदौर में सोना- चांदी के भाव में कमी
स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 1450 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 2600 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी लिए रही. हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52450, नीचे में 52100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी ऊंचे में 62800 व नीचे में 61700 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी. मूल्यवान धातुओं के औसत भाव (बिना जीएसटी) इस प्रकार रहे- सोना 52175 रुपये प्रति 10 ग्राम.
4:58 PM. 11 Nov 204:58 PM. 11 Nov
Posted By: Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Gold Price today LIVE Updates : क्या इस दिवाली और धनतेरस (dhanteras and diwali 2020) में सोना सस्ता (gold rate down) हो जाएगा ? यह सवाल हर खरीददार के मन में अभी उठ रहा है. बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 81 रुपये घटकर 50,057 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयी. सोने-चांदी की कीमत को लेकर बने रहें preabhatkhabar.com के साथ…gold rate today