Gold Price Today : मुंबई से महंगा सोना दिल्ली में, जानें आज क्या चल रही है कीमत

Gold Price Today : सोने की कीमत में लगातार वृद्धि जारी है. दिवाली तक सोने में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. जानें आज का भाव

Gold Price Today : सोना खरीदने से पहले आपको विभिन्न शहर में इसकी कीमत पर नजर डाल लेना चाहिए. जी हां…कारोबार के अंतिम दिन यानी शुक्रवार को सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये बढ़कर 7829.3 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 200 रुपये बढ़कर 7178.3 रुपये प्रति ग्राम है. 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले एक हफ्ते में 0.03% का बदलाव आया है. चांदी की कीमत 100000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जिसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. आइए अब नजर डालते हैं चार महानगारों में सोने की कीमत पर…

Gold rate in Delhi: दिल्ली में सोने का आज क्या है भाव?

दिल्ली में आज सोने का भाव 78293 रुपये /10 ग्राम है. गुरुवार 17-10-2024 को सोने का भाव 77563 रुपये/10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 12-10-2024 को भाव 77583 रुपये /10 ग्राम था.

Gold rate in Chennai: चेन्नई में सोने का आज क्या है भाव?

चेन्नई में आज सोने का भाव 78141 रुपये/10 ग्राम है. गुरुवार 17-10-2024 को सोने का भाव 77411 रुपये/10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 12-10-2024 को भाव 77431 रुपये /10 ग्राम था.

Gold rate in Mumbai: मुंबई में सोने का आज क्या है भाव?

मुंबई में आज सोने का भाव 78147 रुपये/10 ग्राम है. गुरुवार 17-10-2024 को सोने का भाव 77417 रुपये /10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 12-10-2024 को भाव 77437 रुपये /10 ग्राम था.

Gold rate in Kolkata: कोलकाता में सोने का आज क्या है भाव?

कोलकाता में आज सोने का भाव 78145 रुपये/10 ग्राम है. गुरुवार 17-10-2024 को सोने का भाव 77415 रुपये/10 ग्राम था, और पिछले हफ्ते 12-10-2024 को भाव 77435 रुपये /10 ग्राम था.

Gold Price Future : सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 183 रुपये की तेजी के साथ 76,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 183 रुपये यानी 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 76,847 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 14,973 लॉट का कारोबार हुआ.

Read Also : Gold Price Today : दिवाली तक 80 हजार को टच करेगा सोना, जानें आज क्या चल रही है कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >