Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में उछाल, सोना ₹3,400 और चांदी ₹5,000 महंगी

Gold Price Today: यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसकी कीमत पर नजर जरूर डाल लें. कीमत में कुछ दिन से जारी गिरावट के बाद सोने की कीमत बढ़ गई है.

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का असर दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिला. गुरुवार (3 सितंबर) को सोने के भाव में 3,400 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ ही 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले बुधवार (2 सितंबर) को सोना 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमत में यह बड़ी तेजी आई है.

चांदी की कीमत में भी जोरदार तेजी देखने को मिली. गुरुवार को चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इससे पहले बुधवार को चांदी का भाव 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम था. यानी एक दिन में चांदी के दाम में 5,000 रुपये का उछाल आया.


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी भी फिसली, पटना-रांची से लखनऊ तक जानें 3 सितंबर के लेटेस्ट रेट्स

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, “अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के हालिया ऊंचे स्तर से नीचे आने से सोने और चांदी की कीमतों में सुधार हुआ है. वहीं, नए भू-राजनीतिक तनावों (Geopolitical Tensions) के बीच निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर इन कीमती धातुओं में निवेश कर रहे हैं. इससे सोने-चांदी की मांग बनी हुई है और कीमतों को भी सहारा मिल रहा है.”

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत कितनी?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि यह सुधार अमेरिकी मौद्रिक नीति की उम्मीदों में बदलाव के प्रति सोने की संवेदनशीलता को दर्शाता है. ग्लोबल मार्केट में, हाजिर सोना में 55.76 डॉलर या 1.27 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 4,443.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 65.77 डॉलर प्रति औंस हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >