Gold Price Drop: टैरिफ पर ट्रंप के फैसले के बाद, सस्ता हुआ सोना, जानें आज सुबह के 24K से 14K सोने और चांदी का भाव

Gold Price Drop: डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान किया था कि सोना टैरिफ से बाहर रहेगा. ट्रंप के इस ऐलान के बाद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए जानते हैं, 13 अगस्त 2025 की सुबह सोने का भाव कितना है.

Gold Price Drop: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोने को लेकर दिए गए ताजा बयान के बाद सोने के बाजार में हलचल देखी जा रही है. अब तक सोने के आयात पर टैरिफ को लेकर असमंजस बना हुआ था. लेकिन ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में सोने के आयात पर कोई नया शुल्क नहीं लगाया जाएगा. ट्रंप के इस ऐलान के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने की कीमत अचानक 1400 रुपये से ज्यादा घट गई है.

MCX पर सोने के भाव में गिरावट

राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2.48% गिरकर 3,404.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. घरेलू बाजार में भी इस गिरावट का असर दिखा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 1,409 रुपये टूटकर 1,00,389 रुपये पर बंद हुआ. वहीं मंगलवार को सोने का भाव 102 रुपये फिसलकर 1,00,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

13 अगस्त की सुबह सोने और चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार की सुबह 24 कैरेट सोने के भाव अपने रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 99,670 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गए हैं. वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 99,270 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 91,298 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 18 कैरेट सोने का भाव 74,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है. 14 कैरेट सोने की कीमत 58,307 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 999 चांदी का भाव 1,13,313 रुपये प्रति किलो हो गया है.

यह भी पढ़े: Tariff War: भारत के दो कट्टर दुश्मनों को शह क्यों दे रहे डोनाल्ड ट्रंप, आखिर चाहते हैं क्या?

यह भी पढ़े: Mukesh Ambani Net Worth: अंबानी परिवार के पास देश की जीडीपी के 12% के बराबर संपत्ति, तो अदाणी के पास कितनी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >