Gold Price: अक्षय तृतीया पर 'सोने की बारिश', कीमत पहुंच सकती है ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम

Gold Price: 2024 की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 32 फीसदी की जोरदार बढ़त देखी गई है. पिछले शुक्रवार को ही सोना ₹6,250 की भारी छलांग के साथ पहली बार ₹96,000 के ऊपर बंद हुआ.

Gold Price: सोने के भाव इस साल रफ्तार में हैं. हालात ये हैं कि हर तीसरे दिन ये नया रिकॉर्ड बना रहा है. मौजूदा वक्त में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,000 के पार जा चुकी है और जानकारों का कहना है कि अक्षय तृतीया तक ये ₹1 लाख का आंकड़ा पार कर सकता है.

पिछले साल से अब तक 32% की छलांग

2024 की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में करीब 32 फीसदी की जोरदार बढ़त देखी गई है. पिछले शुक्रवार को ही सोना ₹6,250 की भारी छलांग के साथ पहली बार ₹96,000 के ऊपर बंद हुआ.

हर तीसरे दिन बना रहा है नया रिकॉर्ड

इस साल जनवरी से अब तक सोने की चाल ऐसी रही है कि हर तीसरे दिन नई ऊंचाई छू रहा है. विशेषज्ञ मानते हैं कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों—जैसे अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर में कमजोरी, और कच्चे तेल के दामों में तेजी की वजह से निवेशक सोने की ओर तेजी से भाग रहे हैं.

छह साल में पैसा तीन गुना

सोना सिर्फ महंगा नहीं हुआ, इसने निवेशकों की जेब भी भर दी है. अगर आपने 2019 में अक्षय तृतीया पर 10 ग्राम सोना खरीदा होता, तो उस वक्त कीमत थी ₹31,729. अब वही सोना ₹96,000 के पार जा पहुंचा है. यानी रिटर्न 6 साल में तीन गुना से भी ज्यादा.

सालअक्षय तृतीया पर सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)वृद्धि प्रतिशत
2019₹31,729
2020₹46,000+32%
2021₹47,000+2.5%
2022₹50,000+6%
2023₹60,000+15%
2024₹73,000+20%
2025*₹96,000++32% (अब तक)

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

विशेषज्ञों की मानें तो सोने में लॉन्ग टर्म निवेश अब भी फायदेमंद है. पिछले 15 सालों में सोने ने औसतन 10% से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है. बढ़ती वैश्विक अनिश्चितता, ब्याज दरों में बदलाव और डॉलर की कमजोरी जैसे कारक सोने की मांग को बढ़ा रहे हैं.

क्यों बढ़ रही है कीमत

  • कमजोर डॉलर: डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते सोने की कीमतों को मिला सहारा.
  • वैश्विक तनाव: अमेरिका-चीन और अमेरिका-ईरान के बीच तनातनी से निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में.
  • टैरिफ और ब्याज दरें: कई देशों में सख्त मौद्रिक नीतियों और आयात शुल्कों ने भी कीमतों को बढ़ाया.
  • केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: भारत, चीन समेत कई देशों के सेंट्रल बैंकों ने सोने की जमकर खरीदारी की है.

Also Read : Ambedkar Jayanti पर बैंक हॉलिडे, आपके शहर में खुला है या बंद, यहां देखिए लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >