Gold-Silver Price: शादी का सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी की कीमतों में फिर आयी तेजी, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ गयी है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपये बढ़ गयी.

Gold-Silver Price Today: भारत में शादी का सीजन अगले दस दिनों में शुरू होने वाला है. ऐसे में घरेलू बाजार में सोने-चांदी की मांग बढ़ी है. इस बीच, आज सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ गयी है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, बुधवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपये बढ़ गयी. इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 60,600 रुपये हो गयी. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 100 रुपये की तेजी आयी. इसके बाद, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 55,550 रुपये होगयी. आज मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 60,600 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये, बेंगलुरु में 60,600 रुपये और चेन्नई में 61,090 रुपये है. वहीं, मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 55,550 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोना 55,700 रुपये, बेंगलुरु में 55,550 रुपये और चेन्नई में 56,150 रुपये पर बिक रहा है. इस बीच, चांदी की कीमत 600 रुपये उछल गई. आज एक किलोग्राम चांदी 73,000 रुपये पर बिकी रहा है.

अमेरिकी बाजार में सोना स्थिर

पिछले सत्र में तेज वृद्धि के बाद बुधवार को अमेरिकी सोने की कीमतें स्थिर रहीं, क्योंकि अमेरिका में धीमी मुद्रास्फीति दिखाने वाले आंकड़ों ने इस विचार को बल दिया कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ा सकता है. रातों-रात 0.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 0113 GMT पर हाजिर सोना 1,962.97 डॉलर प्रति औंस पर कायम रहा. अमेरिकी सोना वायदा 1,966.80 डॉलर पर स्थिर था. हाजिर चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.12 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी गिरकर 884.49 डॉलर पर आ गया. पैलेडियम 1,016.40 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 73,000 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 76,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत सपाट, नोएडा से पटना तक कम हुआ दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

कमजोर हाजिर मांग से सोने-चांदी की वायदा कीमतों में आयी गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ गयी. सोने की कीमत 93 रुपये की गिरावट के साथ 59,659 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 93 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,659 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 10,649 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,940.90 डॉलर प्रति औंस रह गया. वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 727 रुपये की गिरावट के साथ 69,305 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 727 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,305 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 25,337 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.92 प्रतिशत की हानि के साथ 22.08 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचे

सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के ज्वेलरी पर कराट मान दिखाता है, जो उसके पुरितत्व को दर्शाता है. 24 कैरट सोना पूरी तरह से शुद्ध है. कम कराट के सोने में अन्य धातुओं का मिश्रण हो सकता है. साथ ही, सोने की प्रतिस्थानकता मान दर्शक (Specific Gravity Tester) का उपयोग करके किया जा सकता है. यह उपकरण सोने के वजन और आपके द्वारा प्रदान किए गए वजन के बीच का अनुपात मापता है, जिससे आप पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. अधिकांश देशों में, सोने की जेवलरी पर एक स्टैम्प होता है जिससे आप उसके कैरेट और पुरितत्व की जांच कर सकते हैं. इसके साथ ही, आप विशेष सोने की परीक्षण की किट खरीद सकते हैं, जिसमें रहित-सोने की पहचान के लिए विभिन्न परीक्षण उपकरण शामिल होते हैं. यदि आप सोने की शुद्धता में संदेह करते हैं, तो आप किसी स्थानीय सोने के निगम या प्रमाणित जेवलर से सलाह ले सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >