Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत स्थिर, अब क्या नीचे जाने वाला है भाव, खरीदारी से पहले जान लें पूरी बात

Gold-Silver Price: बाजार के जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, 12 जनवरी के आसपास से सोने की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है.

Gold-Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में जारी पिछले कई दिनों की तेजी सोमवार को थम गयी. बाजार के जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, 12 जनवरी के आसपास से सोने की कीमत में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है. खरमास के बाद, भारत में 16 जनवरी से शादी के शुभ मुहूर्त हैं. ऐसे में सोने-चांदी की मांग में एक बार फिर से तेजी आने की संभावना है. वहीं, गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, आज शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत अपरिवर्तित रही, आज दस ग्राम की कीमत 63,270 रुपये रहेगी. 22 कैरेट सोने की कीमत स्थिर रही. आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 58,000 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,000 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,150 रुपये, बेंगलुरु में 58,000 रुपये और चेन्नई में 58,500 रुपये पर बिक रहा है. चांदी की कीमत भी अपरिवर्तित रही है. आज एक किलो चांदी के लिए 76,600 रुपये खर्च करने होंगे.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

अमेरिकी बाजार में भी सोना स्थिर

पिछले सप्ताह मिले-जुले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोमवार को अमेरिकी सोने की कीमतें स्थिर रहीं, जिससे व्यापारी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की गति और पैमाने पर अधिक सुराग तलाश रहे हैं, अब ध्यान इस सप्ताह के अंत में प्रमुख मुद्रास्फीति प्रिंट पर केंद्रित हो गया है. शुक्रवार को सप्ताह में गिरावट के बाद, 0139 GMT के अनुसार, हाजिर सोना 2,044.49 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित था. अमेरिकी सोना वायदा 0.1 फीसदी चढ़कर 2,051.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. भौतिक मोर्चे पर, प्रमुख उपभोक्ता भारत में सोने की खरीदारी पिछले सप्ताह बढ़ी, क्योंकि घरेलू कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे गिर गईं. फेड की दर में कटौती के समय पर आगे की दिशा के लिए निवेशकों की निगाहें गुरुवार की अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति रिपोर्ट पर टिकी हैं. हाजिर चांदी 23.17 डॉलर प्रति औंस पर थोड़ा बदल गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 प्रतिशत बढ़कर 963.24 डॉलर हो गया और नौ सत्रों की गिरावट के बाद पैलेडियम 0.3 प्रतिशत बढ़कर 1,030.28 डॉलर हो गया. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 76,600 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 78,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >