Gold-Silver Price: आम आदमी के पॉकेट से बाहर हुआ सोना, चांदी में आज मिली राहत, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे खरमास में सस्ते सोने की खरीदारी करने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है.

Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे खरमास में सस्ते सोने की खरीदारी करने का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ा झटका लगा है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपये उछल गई. इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,820 रुपये पर पहुंच गयी. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा हो गया है. इसके बाद, 22 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 58,500 रुपये हो गयी है. मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 63,820 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 63,960 रुपये, बेंगलुरु में 63,820 रुपये और चेन्नई में 64,360 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 58,500 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 58,650 रुपये, , बेंगलुरु में 58,500 रुपये और चेन्नई में 59,000 रुपये पर बिक रहा है. चांदी की कीमत में 300 रुपये की गिरावट आई है. आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 79,200 रुपये हो गयी है. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 79,200 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 80,700 रुपये पर कारोबार कर रही है.

Also Read: Silver Investment: 2023 में शेयर बाजार से ज्यादा चांदी ने दिया रिटर्न, तेजी का निवेशकों मिला फायदा

मजबूत हाजिर मांग से सोना-चांदी के वायदा कीमतों में आयी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आ गयी. इसके साथ ही, सोने की कीमत 285 रुपये की तेजी के साथ 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 285 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 15,709 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,078.40 डॉलर प्रति औंस हो गया. साथ ही, चांदी की कीमत 152 रुपये की तेजी के साथ 75,178 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च, 2024 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 152 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,178 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 14,864 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.41 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >