Gold-Silver Price: सोने का भाव फिर गरमाया, चांदी की चमक बढ़ी, खरीदारी से पहले जान लें आज का रेट

Gold-Silver Price Today: खरमास शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सोने और चांदी के भाव में नरमी देखने को मिलेगी. हालांकि, इसके उल्टे रेट में तेजी देखने को मिल रही है.

Gold-Silver Price Today: खरमास शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि सोने और चांदी के भाव में नरमी देखने को मिलेगी. हालांकि, इसके उल्टे रेट में तेजी देखने को मिल रही है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपये उछल गई. इसके बाद, दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,620 रुपये हो गयी. जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 100 रुपये बढ़ गयी. इसके बाद, दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,400 रुपये हो गयी. आज मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,620 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,770 रुपये, बेंगलुरु में 62,620 रुपये और चेन्नई में 63,110 रुपये है. मुंबई में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद के बराबर 57,400 रुपये है. वहीं, दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,450 रुपये, बेंगलुरु में 57,400 रुपये और चेन्नई में 57,850 रुपये हो गयी है. चांदी की कीमत 300 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. एक किलोग्राम चांदी की कीमत 78,000 रुपये हो गयी है.

Also Read: SGB: मुश्किल वक्त में संकटमोचन बनेगा गोल्ड! RBI से सस्ता सोना खरीदने का है मौका, एक ग्राम की कीमत होगी बस इतनी

सोने की कीमतों को डॉलर से मिली मदद

मंगलवार को, अमेरिकी सोने की कीमतों में कमजोर डॉलर से मदद मिली, क्योंकि निवेशकों को अधिक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार था जो ब्याज दरों में कटौती की बाजार की बढ़ती उम्मीदों के बीच फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाल सकते थे. मंगलवार को, हाजिर सोना 0105 GMT के हिसाब से 2,027.15 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था. अमेरिकी सोना वायदा 2,040.90 डॉलर पर अपरिवर्तित रहा. दूसरी ओर, हाजिर चांदी 0.1 फीसदी बढ़कर 23.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी बढ़कर 948.18 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 1,181.85 डॉलर पर पहुंच गया. दिल्ली और मुंबई में एक किलोग्राम चांदी फिलहाल 78,000 रुपये पर कारोबार कर रही है. चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी 80,000 रुपये पर कारोबार कर रही है.

कमजोर हाजिर मांग से सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आ गयी. सोने की कीमत में 195 रुपये की गिरावट के साथ 61,997 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी, 2024 माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 195 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,997 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 14,728 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,034.80 डॉलर प्रति औंस रह गया. चांदी की कीमत 173 रुपये की गिरावट के साथ 74,352 रुपये प्रति किग्रा रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मार्च, 2024 महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 173 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,352 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसमें 13,659 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.17 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

कैरेट से समझे सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता का पता कैरेट के आधार पर लगाया जा सकता है. सरकार के द्वारा सोने की शुद्धता नापने के लिए BIS हॉलमार्क शुरू किया गया है. इसमें ज्यादा कैरेट का अर्थ है, ज्यादा शुद्ध सोना. सोने को 24K, 22K और 18K कैरेट में बांटा गया है. सबसे शुद्ध 24K सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. 22K सोने में दो भाग चांदी, जस्ता, निकल जैसी धातुएं होती हैं, बाकी भाग सोना होता है. ज्यादातर गहनों का निर्माण 22k गोल्ड में ही किया जाता है. वहीं, 18K सोने में 75 फीसदी हिस्सा सोना होता है. बाकी का 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरी धातुओं का होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >